🌤️
--Bhopal, India

आर्थिक संकट ने उजाड़ दिया परिवार?अनूपपुर में मां-बेटी की मौत से उठे कई सवाल

अनूपपुर में मां और बेटी की मौत से हर कोई हैरान है। शुरुआती जांच में आर्थिक तंगी और पारिवारिक विवाद की बात सामने आई है। आखिर ऐसा क्या हुआ कि दोनों की जान चली गई? जानिए पुलिस जांच में अब तक क्या-क्या सामने आया।
Follow on Google News
अनूपपुर में मां-बेटी की मौत से उठे कई सवाल

अनूपपुर। मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले के कोतमा थाना क्षेत्र के खमरोध गांव में मां और बेटी के आत्मघाती कदम के उठाने से पूरे इलाके में शोक का माहौल है। दोनों ने गांव के पास एक सुनसान इलाके में आम के पेड़ की दो अलग-अलग डालियों पर फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। मृतको की पहचान मीरा रैदास (42) और उनकी बेटी पूनम रैदास (24) के रूप में हुई है। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल पुलिस मामले की सभी संभावित वजहों की जांच कर रही है। 

जांच में आर्थिक तंगी और पारिवारिक विवाद की बात आई सामने

पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि परिवार लंबे समय से आर्थिक कठिनाइयों का सामना कर रहा था। इसके साथ ही मीरा रैदास का अपने पति, जो जमुना क्षेत्र के निवासी बताए गए हैं, से काफी समय से विवाद चल रहा था। भरण-पोषण से जुड़ा मामला न्यायालय में विचाराधीन था। परिजनों के अनुसार, पति से अलग रहने के बाद मीरा अपने मायके में रह रही थीं। उनकी बेटी पूनम स्नातक करने के बाद कंप्यूटर कोर्स कर रही थी। पुलिस परिवार के सदस्यों और अन्य संबंधित लोगों के बयान दर्ज कर रही है।

मौके से मिला एक नोट, पुलिस कर रही जांच

घटनास्थल से पुलिस को एक हस्तलिखित नोट भी मिला है। अधिकारियों का कहना है कि नोट की सत्यता और उससे जुड़े तथ्यों की जांच की जा रही है। पुलिस फिलहाल किसी एक निष्कर्ष पर पहुंचने से पहले सभी परिस्थितियों और उपलब्ध साक्ष्यों का परीक्षण कर रही है।

Breaking News

पुलिस अधीक्षक ने क्या कहा

अनूपपुर के पुलिस अधीक्षक विक्रांत मुराब ने बताया कि शुरुआती जांच में यह मामला ज्यादा आर्थिक तंगी और पारिवारिक तनाव से जुड़ा लग रहा है। मौके से एक नोट बरामद हुआ है, जिसकी जांच की जा रही है। पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखकर पूरी जांच कर रही हैं। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट, फोरेंसिक रिपोर्ट और परिजनों के बयानों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Sona Rajput
By Sona Rajput

माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन किया है। साल 2022 ...Read More

Latest Posts