🌤️
--Bhopal, India

PlayBreaking News

मऊगंज:प्रहार-02 अभियान में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 393 शीशी प्रतिबंधित कफ सिरप और टाटा नेक्सॉन कार जब्त; तस्कर फरार

मऊगंज पुलिस ने प्रहार-02 अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में प्रतिबंधित कफ सिरप जब्त किया है। इस दौरान 393 शीशी कफ सिरप के साथ एक टाटा नेक्सॉन कार भी जब्त की गई।
Follow on Google News
प्रहार-02 अभियान में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 393 शीशी प्रतिबंधित कफ सिरप और टाटा नेक्सॉन कार जब्त; तस्कर फरार

मऊगंज जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे 'प्रहार-02' अभियान के तहत नईगढ़ी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए प्रतिबंधित नशीली कफ सिरप की खेप जब्त की है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 393 शीशी प्रतिबंधित कफ सिरप और एक टाटा नेक्सॉन कार बरामद की। हालांकि पुलिस की घेराबंदी के बावजूद तस्कर अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए।

वाहन चेकिंग के दौरान भागने लगे आरोपी

थाना प्रभारी गोविंद तिवारी ने बताया कि रीवा रेंज के आईजी के निर्देश पर चल रहे अभियान के तहत पुलिस को सूचना मिली थी कि कटरा से मऊगंज की ओर ग्रे रंग की टाटा नेक्सॉन कार में अवैध नशीली कफ सिरप ले जाई जा रही है। सूचना मिलते ही उप निरीक्षक गोविंद प्रसाद तिवारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने पहिलपार मोड़ के पास वाहन चेकिंग शुरू कर दी। पुलिस ने जैसे ही संदिग्ध कार को रुकने का इशारा किया, चालक तेज रफ्तार से वाहन लेकर भाग निकला।

ये भी पढ़ें: बार-बार धुंधला दिख रहा है... क्या आपकी आंखें दे रही हैं ब्रेन ट्यूमर की चेतावनी? भूलकर भी इग्नोर न करें ये लक्षण

पीछा करने के दौरान खंभे से टकराई कार

पुलिस ने कार का पीछा किया लेकिन भागने के दौरान वाहन एक बिजली के खंभे से टकरा गया। इसके बावजूद आरोपी कार लेकर ग्राम कोट की ओर निकल गए। कुछ दूरी पर दहिया नाला के पास तस्कर कार छोड़कर अंधेरे का फायदा उठाते हुए फरार हो गए।

कार की डिग्गी से मिली 393 शीशी नशीली कफ सिरप

पुलिस ने जब छोड़ी गई कार की तलाशी ली तो उसकी डिग्गी में रखी दो बोरियों से कुल 393 शीशी प्रतिबंधित नशीली कफ सिरप बरामद हुई। बरामद कफ सिरप की कीमत करीब 79,190 रुपये आंकी गई है। इसके अलावा जब्त की गई टाटा नेक्सॉन कार की कीमत लगभग 12 लाख रुपये बताई गई है। इस तरह पुलिस ने कुल करीब 12.79 लाख रुपये का मशरूका जब्त किया है।

ये भी पढ़ें: पत्नी ने बेटे के साथ मिलकर पति को मार डाला... 24 घंटे बाद पुलिस को बताया, 'चरित्र पर शक करता था इसलिए मार दिया'

आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

नईगढ़ी पुलिस ने मामले में एनडीपीएस एक्ट और ड्रग्स कंट्रोल एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है। फिलहाल फरार आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार तलाश कर रही है।

Sumit  Shrivastava
By Sumit Shrivastava

सुमित श्रीवास्तव एक अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल, बिजनेस पत्रकार और शोधकर्ता हैं। मास कम्युनिकेशन में M.P...Read More

Latest Posts