Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

ये है सोशल मीडिया की ताकत : दादी को बेरहमी से मारने वाले दंपति का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने दबोचा, हिरासत में आते ही हाथ जोड़ गिड़गिड़ाने लगे पति-पत्नी

Follow on Google News
ये है सोशल मीडिया की ताकत : दादी को बेरहमी से मारने वाले दंपति का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने दबोचा, हिरासत में आते ही हाथ जोड़ गिड़गिड़ाने लगे पति-पत्नी
भोपाल। यह इंपैक्ट ऑफ सोशल मीडिया है। मंगलवार रात को अचानक भोपाल के सोशल मीडिया ग्रुप्स पर वीडियो वायरल हुआ। इसमें एक पुरूष और महिला मिलकर एक बुजुर्ग महिला की बेरहमी से पिटाई कर रहे थे। दावा किया जा रहा था कि यह अमानवीय घटनाक्रम भोपाल का ही है। कुछ लोगों ने इसे पुलिस को फॉरवर्ड किया। मामला बुजुर्ग महिला के साथ बर्बरता का था, लिहाजा पुलिस एक्टिव हुई। बुधवार को आरोपी महिला और पुरूष को उस समय गिरफ्तार कर लिया, जब वे भोपाल से भागने की कोशिश कर रहे थे।

दादी को आए दिन करते थे प्रताड़ित

पुलिस की जांच में ये पाया गया कि ये मामला जहांगीराबाद थाना क्षेत्र का है। जांच के बाद सामने आया कि यहां के बरखेड़ी इलाके में सैलून चलाने वाले दीपक सेन और उसकी पत्नी पूजा अपनी दादी को महज इसलिए पीट रहे थे क्योंकि उसने जो खाना बनाया था, वह इस दंपति को पसंद नहीं आया। ये वीडियो 21 मार्च का है और मंगलवार रात को वायरल हुआ। पुलिस की तफ्तीश में सामने आया है कि दंपति पहले भी की बार अपने साथ रह रहीं दादी के साथ इसी तरह बेरहमी से मारपीट करते थे, लेकिन 21 मार्च को मारपीट के दौरान घर का दरवाजा खुला रह गया, जिससे इस बिल्डिंग में ही रहने वाले एक शख्स ने इसे कैमरे में रिकॉर्ड कर लिया था। https://twitter.com/psamachar1/status/1772973645117190220?s=20

हिरासत में आते ही हाथ जोड़ मांगने लगे माफी

पुलिस ने वायरल वीडियो पर संज्ञान लेते हुए दोनों आरोपियों को उस समय बस स्टैंड इलाके के पास से गिरफ्तार कर लिया, जब वे अपने यूपी के झांसी स्थित अपने पैतृक गांव भागने की कोशिश कर रहे थे। पुलिस जब इन्हें पकड़कर थाने लाई तो दोनों हाथ जोड़कर माफी मांगने लगे। थाना प्रभारी संजय सोनी के मुताबिक, इस केस में दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया है और उनसे इस केस के हर एक पहलू से जुड़ी पूछताछ की जा रही है। जिस दादी को ये दंपति बेरहमी से पीट रहा था, वह इस घटना के बाद झांसी स्थित अपनै पैतृक घर चली गई थीं। अब पुलिस पीड़ित दादी को झांसी से भोपाल बुलाएगी और उनके बयान दर्ज करेगी। ये भी पढ़ें- लोकसभा चुनाव से पहले MP कांग्रेस की मीडिया विंग में हुआ बदलाव : मुकेश नायक बने अध्यक्ष, मिश्रा को पीसीसी चीफ का सलाहकार बनाया, निशा बांगरे का नाम भी मुख्य प्रवक्ताओं की सूची में शामिल
Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

Latest Posts