Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

लोकसभा चुनाव से पहले MP कांग्रेस की मीडिया विंग में हुआ बदलाव : मुकेश नायक बने अध्यक्ष, मिश्रा को पीसीसी चीफ का सलाहकार बनाया, निशा बांगरे का नाम भी मुख्य प्रवक्ताओं की सूची में शामिल

लोकसभा चुनाव से पहले MP कांग्रेस की मीडिया विंग में हुआ बदलाव : मुकेश नायक बने अध्यक्ष, मिश्रा को पीसीसी चीफ का सलाहकार बनाया, निशा बांगरे का नाम भी मुख्य प्रवक्ताओं की सूची में शामिल
भोपाल। मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी में लोकसभा चुनाव से ऐन पहले मीडिया विंग में अहम बदलाव कर दिए गए हैं। केके मिश्रा के बजाय अब पूर्व मंत्री मुकेश नायक मीडिया विभाग के अध्यक्ष होंगे। केके मिश्रा को अब पीसीसी चीफ जीतू पटवारी का मीडिया सलाहकार बनाया गया है। 31 सदस्यों वाली इस लिस्ट में 9 मुख्य प्रवक्ता और 22 प्रवक्ताओं के नाम शामिल हैं। इन बदलावों को तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है। इससे पहले पीसीसी में मीडिया विभाग के उपाध्यक्ष का पद भी होता था, लेकिन इस बार इस पद पर किसी को नियुक्त नहीं किया गया है। इसके बजाय इस बार एक साथ 9 मुख्य प्रवक्ता बनाए गए हैं। अब तक मीडिया विभाग के अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाल रहे केके मिश्रा ने कुछ दिनों पूर्व ही पीसीसी चीफ जीतू पटवारी के सामने पद छोड़ने की पेशकश की थी।

निशा बांगरे भी बनीं मुख्य प्रवक्ता

पिछले विधानसभा चुनाव से पहले डिप्टी कलेक्टर के पद से इस्तीफा देकर कांग्रेस में आईं निशा बांगरे को जीतू पटवारी की टीम में जगह मिल गई है। उऩ्हें मुख्य प्रवक्ता बनाया गया है। निशा बांगरे के अलावा भूपेंद्र गुप्ता, मृणाल पंत, शैलेंद्र पटेल, कुणाल चौधरी, विपिन वानखेड़े, विनय सक्सेना, रोशनी यादव और अब्बास हफीज को मुख्य प्रवक्ता मनोनीत किया गया है। https://twitter.com/psamachar1/status/1772967720134299761?s=2

ये बने प्रवक्ता

एमपी कांग्रेस में अब 22 प्रवक्ता होंगे। डॉ. अशोक मर्सकोले, बैजनाथ कुशवाहा, रवि सक्सेना, अमित शर्मा, राम पांडे, मिथुन अहिरवार, रवि वर्मा, फरहाना खान, आरपी सिंह, स्वदेश शर्मा, संगीता शर्मा, अवनीश बुंदेला, राजकुमार केलू उपाध्याय, योगेश यादव, विवेक त्रिपाठी, अपराजिता पांडे, संतोष गौतम, आनंद जाट, अभिनव बरोलिया, स्पर्श चौधरी, अवनी बंसल और रीना बोरासी को प्रदेश कांग्रेस कमेटी में प्रवक्ता मनोनीत किया गया है।  
Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...

Latest Posts