PlayBreaking News

एक साथ अंतिम यात्रा पर पति-पत्नी, अर्थी देख आंसुओं में डूबा बूढ़े बालाजी, करवा चौथ पर उजड़ा घर, सड़क हादसे ने छीनी खुशियां

Follow on Google News
एक साथ अंतिम यात्रा पर पति-पत्नी, अर्थी देख आंसुओं में डूबा बूढ़े बालाजी, करवा चौथ पर उजड़ा घर, सड़क हादसे ने छीनी खुशियां
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    गुना। करवा चौथ के शुभ अवसर पर शहर में घटी एक दर्दनाक घटना ने सभी को स्तब्ध कर दिया। शुक्रवार सुबह जेल रोड पर हुए सड़क हादसे में दीपक कुशवाह और उनकी पत्नी प्रियंका कुशवाह की मौत ने पूरे इलाके को शोक में डुबो दिया। शनिवार सुबह बूढ़े बालाजी क्षेत्र स्थित उनके निवास से पति-पत्नी की अर्थी एक साथ उठी। यह दृश्य देखकर हर किसी की आंखें नम हो गईं।

    Twitter Post

    जानकारी के अनुसार, शुक्रवार सुबह आकाशवाणी केंद्र के पास तेज रफ्तार स्कॉर्पियो कार ने बाइक सवार दीपक और प्रियंका को टक्कर मार दी। हादसे में प्रियंका की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल दीपक को भोपाल रेफर किया गया। लेकिन रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया। यह हादसा न केवल परिवार बल्कि पूरे समाज के लिए एक गहरा सदमा है। मृतक दंपती एक दो वर्ष की मासूम बेटी के माता-पिता थे।

    पोस्टमार्टम के बाद घर पहुंचा शव 

    प्रियंका कुशवाह का पोस्टमार्टम शुक्रवार को ही कर लिया गया था, जबकि शनिवार सुबह दीपक का पोस्टमार्टम संपन्न हुआ। इसके बाद दोनों के शव घर लाए गए। परिजन और रिश्तेदारों का रो-रोकर बुरा हाल था। जब पति-पत्नी की अर्थी एक साथ उठी, तो वहां मौजूद हर व्यक्ति की आंखें आंसुओं से भर गईं। यह दृश्य किसी के भी दिल को झकझोर देने वाला था। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मेन्द्र सिंह सिकरवार सहित कई जनप्रतिनिधि मौके पर पहुंचे और परिवार को सांत्वना दी।

    परिवार और समाज में पसरा मातम

    दीपक और प्रियंका कुशवाह अपने मिलनसार और मददगार स्वभाव के लिए जाने जाते थे। उनके असमय निधन की खबर ने पूरे क्षेत्र को शोक में डुबो दिया। पड़ोसी और मित्र परिवार को सांत्वना देने पहुंचे, लेकिन किसी के पास शब्द नहीं थे। हर किसी की आंखों में आंसू थे और होठों पर दर्द की खामोशी।

    श्रीराम मुक्ति धाम में हुआ अंतिम संस्कार

    शनिवार दोपहर श्रीराम मुक्ति धाम में दीपक और प्रियंका कुशवाह का एक साथ अंतिम संस्कार किया गया। अंतिम यात्रा में सैकड़ों लोग शामिल हुए। दो अर्थियों को एक साथ जाते देख हर कोई भावुक हो उठा। श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए लोगों ने कहा- करवा चौथ के दिन जिसने जीवनसाथी के दीर्घायु की कामना की थी, उसी दिन दोनों की जिंदगी छिन गई।

    Mithilesh Yadav
    By Mithilesh Yadav

    वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts