Bigg Boss 19 Winner :गौरव खन्ना बने चैंपियन, प्राइज मनी से ज्यादा फीस से की कमाई

एंटरटेनमेंट डेस्क। सलमान खान के रियलिटी शो का इंतजार खत्म हो गया है और Bigg Boss 19 Winner का नाम सामने आ चुका है। इस साल का ताज टीवी एक्टर गौरव खन्ना के सिर सजा, जिन्होंने आखिर तक बने सस्पेंस के बीच फरहाना भट्ट को पछाड़ दिया। Bigg Boss 19 Winner बनने के बाद जहां गौरव को 50 लाख रुपए की प्राइज मनी मिली, वहीं उनकी फीस की कमाई जानकर हर कोई हैरान है। दिलचस्प बात यह है कि Bigg Boss 19 Winner गौरव खन्ना सिर्फ शो की फीस से ही करोड़ों रुपए घर ले गए।
गौरव खन्ना ने जीता बिग बॉस 19 का खिताब
रविवार रात ग्रैंड फिनाले एपिसोड ने दर्शकों का दिल जीत लिया। अंतिम दो दावेदारों फरहाना भट्ट और गौरव खन्ना के बीच कड़ी टक्कर रही, लेकिन बाजी गौरव खन्ना के हाथ लगी। विनर बनने के साथ उन्हें विजेता ट्रॉफी, 50,00,000 रुपए की प्राइज मनी मिली। लेकिन उनकी असली कमाई इससे कहीं ज्यादा निकली।

प्राइज मनी से ज्यादा फीस से की कमाई
रिपोर्ट्स के मुताबिक, गौरव खन्ना इस सीजन के सबसे हाई-पेड कंटेस्टेंट थे।
प्रति सप्ताह फीस: 17.5 लाख रुपए
शो में कुल समय: 15 हफ्ते
कुल फीस: 2.62 करोड़ रुपए
प्राइज मनी: 50 लाख रुपए
यानी गौवर खन्ना कुल ₹3.12 करोड़ घर ले गए। यह राशि प्राइज मनी से 6.25 गुना अधिक है।
ये भी पढ़ें: फिनाले से पहले सलमान-माधुरी का सुपरहिट Reunion वायरल, गौरव पर लगा ‘Double Face’ का आरोप
‘अनुपमा’ से पाई जबरदस्त पॉपुलैरिटी
गौरव खन्ना टीवी की दुनिया का जाना-माना नाम हैं। अनुपमा में उनका किरदार अनुज कपाड़िया सुपरहिट रहा। महिलाओं के बीच उनका चार्म और शांत नेचर खूब पसंद किया गया। इसी शो के बाद उनकी फीस में जबरदस्त उछाल आया।
अनुपमा में शुरुआती सैलरी: 35,000 रुपए/दिन
बिग बॉस आते-आते सैलरी: 2.5 लाख रुपए/दिन
आय में 614% की बढ़ोतरी

सिर्फ एक्टर नहीं, रियलिटी शो विनर भी
गौरव खन्ना ने रियलिटी शोज में भी अपनी मजबूत पकड़ दिखाई। वे Celebrity MasterChef Season 3 के विजेता रह चुके हैं। पाकिस्तानी और भारतीय डिशेज में उनकी पकड़ ने जजों को चौंका दिया था।
कानपुर के गौरव से टीवी सुपरस्टार बनने तक का सफर
जन्म: 11 दिसंबर 1981, कानपुर
शिक्षा: MBA, मुंबई
शुरुआती करियर: IT कंपनी में मार्केटिंग मैनेजर
फिर बदला करियर: एक्टिंग की दुनिया की ओर
इन टीवी शोज से मिली पहचान
गौरव ने कई टीवी शोज में काम किया, जैसे भाभी, कुमकुम, मेरी डोली तेरे अंगना, जीवनसाथी, CID, प्रेम या पहेली: चंद्रकांता। लेकिन असली पहचान उन्हें 2021 में अनुपमा के अनुज कपाड़िया से मिली। इस किरदार के लिए उन्हें इंडियन टेली अवॉर्ड बेस्ट एक्टर भी मिला।
ये भी पढ़ें: Bigg Boss 19 में गौरव खन्ना ने किया बड़ा खुलासा
फरहाना भट्ट रहीं रनर-अप
फिनाले में सलमान खान ने फरहाना से मजाक करते हुए याद दिलाया कि, गौरव ने एक बार कहा था कि, ट्रॉफी मैं लेकर जाऊंगा और तुम ताली बजाती रह जाओगी। फरहाना ने इसे नकारा, लेकिन कुछ ही सेकंड बाद सलमान ने गौरव को विनर घोषित कर दिया।

टॉप 5 कंटेस्टेंट
- गौरव खन्ना (विजेता)
- फरहाना भट्ट (रनर-अप)
- प्रणित मोरे
- तान्या मित्तल
- अमाल मलिक
ये भी पढ़ें: Bigg Boss 19 : सबसे महंगे कंटेस्टेंट की अफवाह पर गौरव खन्ना ने तोड़ी चुप्पी, बताया क्यों बने शो का हिस्सा











