Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

OMG...!कैटी पैरी और जस्टिन ट्रूडो की लव स्टोरी वायरल, टोक्यो से सामने आई कपल गोल्स की तस्वीरें

कैटी पैरी ने इंस्टाग्राम पर कनाडा के पूर्व प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो के साथ अपने रिश्ते को ऑफिशियल कर दिया है। दोनों जापान में रोमांटिक वेकेशन एन्जॉय करते दिखे। हाल ही में पेरिस और कनाडा में भी कपल साथ नजर आया था। पोस्ट वायरल होने के बाद उम्र के फासले, पिछली शादियों और दोनों की नेटवर्थ पर भी चर्चा तेज है।
कैटी पैरी और जस्टिन ट्रूडो की लव स्टोरी वायरल, टोक्यो से सामने आई कपल गोल्स की तस्वीरें
Katy Perry Justin Trudeau
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    पॉप स्टार कैटी पैरी ने आखिरकार वह कर ही दिया जिसका फैंस लंबे समय से इंतज़ार कर रहे थे! अपने लेटेस्ट इंस्टाग्राम पोस्ट के साथ उन्होंने कनाडा के पूर्व प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो के साथ अपने रिश्ते को ऑफिशियल कर दिया है। पोस्ट आते ही इंटरनेट पर हलचल मच गई और फैंस दिल वाले इमोज़ी की बारिश करने लगे।

    जापान ट्रिप की रोमांटिक झलक से सब क्लियर

    कैटी पैरी ने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें और वीडियो शेयर किए हैं, जिनमें वह जस्टिन ट्रूडो के साथ जापान की खूबसूरती का आनंद लेते हुए दिखाई दे रही हैं। कभी जापानी खाने और खूबसूरत नजारों का मजा लेते हुए कुछ तस्वीरों में क्रिसमस सेलिब्रेशन की झलक भी दिखी

    एक वीडियो में दोनों बेहद रोमांटिक अंदाज में नजर आ रहे हैं। कैटी ने कैप्शन में लिखा- Tokyo times on tour and more...

    बर्थडे से लेकर वेकेशन तक पहले भी दिखे हैं साथ

    कैटी पैरी और जस्टिन ट्रूडो ने पहली बार अक्टूबर में पेरिस में पब्लिक अपीयरेंस दिया था। उस वक्त गायिका अपना 41वां बर्थडे मना रही थीं। इससे पहले दोनों जुलाई में डॉग के साथ वॉक पर और कनाडा के यॉट पर वेकेशन एन्जॉय करते हुए देखे गए थे। इन तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोरी थीं।

    दोनों के बीच 13 साल का ऐज गेप

    कैटी पैरी: जन्म 25 अक्टूबर 1984 → वर्तमान उम्र 41 वर्ष

    जस्टिन ट्रूडो: जन्म 25 दिसंबर 1971 → उम्र 54 वर्ष

    कपल के बीच 13 साल का ऐज गैप है। 

    कैटी पैरी की निजी जिंदगी

    • 2010 में रसेल ब्रांड से शादी
    • 2012 में तलाक

    जस्टिन ट्रूडो की निजी जिंदगी

    • 2005 में सोफी ग्रेगोइरे से शादी
    • सितंबर 2023 में तलाक
    • उनके तीन बच्चे हैं

    कपल की नेटवर्थ भी चर्चा में

    कैटी पैरी की नेटवर्थ : लगभग 3,333 करोड़ रुपए, दुनिया की सबसे अमीर सिंगर्स में शामिल, लग्जरी कारों का बड़ा कलेक्शन। मोंटेसिटो, बेवर्ली हिल्स और लॉस फेलिज के पॉश इलाकों में कई प्रॉपर्टीज

    जस्टिन ट्रूडो की नेटवर्थ : लगभग 823 करोड़ रुपए, आय के स्रोत में सैलरी, इन्वेस्टमेंट्स, रियल एस्टेट शामिल।

    Shivani Gupta
    By Shivani Gupta

    शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

    Latest Posts