Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Corona Returns : IPL 2022 में कोरोना की एंट्री, दिल्ली कैपिटल्स के इस सदस्य की रिपोर्ट आई पॉजिटिव

Corona Returns :  IPL 2022 में कोरोना की एंट्री, दिल्ली कैपिटल्स के इस सदस्य की रिपोर्ट आई पॉजिटिव
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2022 में कोरोना वायरस की एंट्री हो गई है। शुक्रवार को पहला केस सामने आया है। दिल्ली कैपिटल्स के सपोर्ट स्टाफ में शामिल फिजियो पैट्रिक फरहार्ट कोविड-19 पॉजिटिव पाए गए हैं। आईपीएल द्वारा ये जानकारी दी गई है। [caption id="attachment_26510" align="aligncenter" width="674"] दिल्ली कैपिटल्स के फिजियो पैट्रिक फरहार्ट[/caption]

कल है दिल्ली कैपिटल्स का मैच

दिल्ली कैपिटल्स की टीम 16 अप्रैल को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ खेलेगी। आईपीएल की ओर से भेजी गई प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि दिल्ली कैपिटल्स की मेडिकल टीम उनकी कड़ी निगरानी कर रही है।

क्या टल सकता है मैच !

जानकारी के मुताबिक, पैट्रिक फरहार्ट दिल्ली कैपिटल्स के सभी खिलाड़ियों के संपर्क में रहे हैं। हालांकि, सभी खिलाड़ियों का कोरोना टेस्ट हुआ है। ऐसे में अगर कोई और संक्रमित पाया जाता है तो उसे भी आइसोलेट किया जाएगा। वहीं ज्यादा खिलाड़ियों के संक्रमित होने की स्थिति में मैच को टाला जा सकता है।

IPL पर कोरोना का साया

गौरतलब है कि आईपीएल 2020 का पूरा सीजन भारत में कोरोना के बढ़ते मामलों के कारण यूएई में खेला गया था। जबकि आईपीएल 2021 का आधा सीजन कोरोना केसों के कारण स्थगित करना पड़ा था। आईपीएल 2021 का पहला भाग भारत में खेला गया था, वहीं दूसरा भाग आईपीएल के 14वें सीजन का यूएई में आयोजित किया गया था। ये भी पढ़ें- वाराणसी कोर्ट का बड़ा फैसला, काशी विश्वनाथ मंदिर-ज्ञानवापी मस्जिद विवाद पर दिया ये आदेश
Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

Latest Posts