Copa America Cup 2024 : पहले फूट-फूटकर रोए Lionel Messi, फिर खिताबी जीत का यूं मनाया जश्न

Copa America Cup 2024 : पहले फूट-फूटकर रोए Lionel Messi, फिर खिताबी जीत का यूं मनाया जश्न
मियामी गार्डन्स। अर्जेंटीना के सुपरस्टार लियोनेल मेसी (Lionel Messi) को कोपा अमेरिका फाइनल से जल्दी विदा लेनी पड़ी जब 64वें मिनट में पैर में चोट के कारण वह बाहर हो गई और बाद में बेंच पर बैठे मेसी के दाहिने पैर के टखने में काफी सूजन देखी गई। अर्जेंटीना ने फाइनल में कोलंबिया को 1-0 से हराकर रिकॉर्ड 16वीं बार कोपा अमेरिका खिताब जीता। 

दौड़ते समय चोटिल हुए मेसी

37 वर्ष के मेसी दौड़ते हुए गिरने से चोटिल हो गए। मेसी ने गिरने के बाद तुरंत अर्जेंटीना बेंच की ओर देखा। वह कई मिनट तक लेटे रहे जब ट्रेनर आए तो उनकी मदद से अपने दाहिने पैर से जूता निकाला। इसके बाद सीट पर हथेलियों से चेहरा छिपाए बैठे रहे। इस तस्वीर को जिसने भी देखा वह इमोशनल हो गया। देखें VIDEO - https://x.com/psamachar1/status/1812770742880149689 जीत के बाद मेसी लड़खड़ाते हुए आए, निकोलस ओट्टामेंडी और एंजेल डि मारिया के साथ ट्रॉफी थामी। मेसी पूरे टूर्नामेंट में पैर की चोट से जूझ रहे थे और ग्रुप चरण का आखिरी मैच भी नहीं खेल सके। खेल से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...
Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...

Latest Posts