PlayBreaking News

3 जनवरी से शुरू होगा कांग्रेस का जय-बापू, जय-भीम, जय-संविधान अभियान, देशभर में निकाली जाएंगी रैलियां

Follow on Google News
3 जनवरी से शुरू होगा कांग्रेस का जय-बापू, जय-भीम, जय-संविधान अभियान, देशभर में निकाली जाएंगी रैलियां
नई दिल्ली। कांग्रेस 3 जनवरी से देश के सभी ब्लॉक, जिलों और राज्यों में जय बापू, जय भीम, जय संविधान अभियान शुरू करेगी। ये अभियान 26 जनवरी को डॉ. भीमराव अंबेडकर की जन्मस्थली मध्यप्रदेश के महू में समाप्त होगा। कांग्रेस का ये अभियान पहले 26 दिसंबर को शुरू होने वाला था, लेकिन पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन पर सात दिवसीय शोक अवधि के सम्मान में इसे स्थगित कर दिया गया।

संविधान को बचाने कांग्रेस की रैलियां

कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने कहा कि महात्मा गांधी की विरासत और संविधान को बचाने के लिए हर ब्लॉक, जिले और राज्य में रैलियां की जाएंगी। उन्होंने कहा कि जरूरत पड़ी तो अभियान 26 जनवरी के बाद भी जारी रहेगा। इसके अलावा, कांग्रेस अपनी मांग के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए 25 जनवरी 2025 से 25 जनवरी 2026 तक एक साल की संविधान बचाओ राष्ट्रीय पदयात्रा शुरू करेगी।

'संविधान बचाओ राष्ट्रीय पद यात्रा' शुरू करेगी कांग्रेस

कांग्रेस के 39वें अधिवेशन के 100 साल पूरे होने पर दो दिवसीय अधिवेशन 26 और 27 दिसंबर को होना था। हालांकि, पूर्व पीएम मनमोहन सिंह के निधन के बाद अधिवेशन रद्द कर दिया था। पहले दिन 26 जनवरी से एक साल तक चलने वाली 'संविधान बचाओ राष्ट्रीय पद यात्रा' शुरू करने का फैसला लिया गया था। बैठक के पहले दिन मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी ने स्पीच दी थी। सोनिया गांधी अधिवेशन में शामिल नहीं हुईं, लेकिन उन्होंने पत्र के जरिए कार्यकर्ताओं को संबोधित किया था। अधिवेशन में 300 से ज्यादा नेता पहुंचे थे।
People's Reporter
By People's Reporter
नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts