MP Politics:कांग्रेस ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस, मीनाक्षी बोलीं-मैंने कोई जानकारी नहीं छिपाई

नई दिल्ली। मीनाक्षी नटराजन ने कहा कि उनके खिलाफ किसी आपराधिक मामले में अदालत ने अब तक संज्ञान नहीं लिया है और केवल एक लीगल नोटिस की जानकारी उन्होंने अपने ईसीआई मेमोरेंडम में दी थी। उन्होंने स्पष्ट किया कि फॉर्म-26 में निजी शिकायत (प्राइवेट कम्प्लेंट) की जानकारी दर्ज करने के लिए कोई अलग कॉलम नहीं है। नटराजन ने कहा कि यदि ऐसा प्रावधान होता तो वह संबंधित जानकारी अवश्य देतीं।
देश तानाशाही की तरफ जा रहा है-जीतू पटवारी
दिल्ली में मीनाक्षी नटराजन को लेकर कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा कि देश के लोकतंत्र को कलंकित करने वाला राजनीतिक घटनाक्रम सामने आया है। क्या इस देश में लोकतंत्र बचेगा या देश तानाशाही की ओर जा रहा है ? इसी के साथ उन्होंने कहा कि 61 के 61 एमएलए आज उपस्थित हैं, मूल भावना हमारी विधायकों की एकजुटता है। बीजेपी वाले भयभीत हो गए है।
'राज्यसभा नामांकन के दौरान मैं प्रस्तावकों में शामिल था'
नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कहा, चीन में यदि मीडिया कोई खबर चलाना चाहता है, तो उसे सरकार की लाइन के अनुसार चलाना पड़ता है। मीनाक्षी नटराजन के राज्यसभा नामांकन के दौरान मैं खुद प्रस्तावकों में शामिल था।
ये भी पढ़ें: उड़ान से पहले मचा हड़कंप! लखनऊ-दिल्ली इंडिगो फ्लाइट में बम की अफवाह, 180 यात्रियों वाली फ्लाइट को तुरंत रोका गया
सारे मामले की जड़ फॉर्म 26 है-मीनाक्षी नटराजन
मीनाक्षी नटराजन ने कहा कि मामला न्यायालय में है। ये चीज पब्लिक डोमेन में है। सारे मामले की जड़ फॉर्म 26 है। ये कहां गया कि मेरे द्वारा बात को फॉर्म 26 में दर्ज नहीं किया गया, तथ्य को छुपाया गया। जिससे यह सारी बात शुरू हुई, वह यह है कि उम्मीदवार पर अगर कोई लंबित आपराधिक मामला है तो उसकी जानकारी देनी है। अगर दंडनीय अपराध में दोषी ठहराए गए हैं तो उसकी जानकारी देनी है। जाहिर है कि यह मुझ पर लागू नहीं है इसीलिए नामांकन रद्द करना गलत है।












