ग्वालियर में कांग्रेस नेता ने पत्नी को मारी गोली, वारदात के बाद मौके से फरार

मध्यप्रदेश के ग्वालियर जिले में कांग्रेस नेता ऋषभ भदौरिया ने अपनी पत्नी भावना की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना रविवार रात करीब ढाई बजे की बताई जा रही है। हत्या करने के बाद ऋषभ भदौरिया मौके से फरार हो गया। ऋषभ के पिता ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। फिलहाल FSL टीम को जांच के लिए बुलाया गया है।
कांग्रेस नेता और उनकी पत्नी[/caption]
कब हुई वारदात ?
जानकारी के मुताबिक, ऋषभ भदौरिया शहर के थाटीपुर स्थित दर्पण कॉलोनी में अपनी पत्नी भावना और अपने 2 बच्चों के साथ रहते हैं। देर रात कांग्रेस नेता का अपनी पत्नी के साथ किसी बात को लेकर विवाद हुआ, इसी दौरान गुस्से में ऋषभ ने पत्नी को गोली मार दी। [caption id="attachment_32097" align="aligncenter" width="547"]
कांग्रेस नेता और उनकी पत्नी[/caption]




















