उत्तरकाशी बस दुर्घटना- नरोत्तम मिश्रा ने जताया दुख, बताया साढे़ 3 बजे तक सेना के विमान से खजुराहो पहुंचेंगे पार्थिव शरीर
-बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा भी जाएंगे उत्तराखंड

भोपाल। मप्र सरकार के प्रवक्ता और होम मिनिस्टर डा नरोत्तम मिश्रा ने उत्तराखंड के उत्तरकाशी में हुई बस दुर्घटना पर दुख जताते हुएकहा कि मन पीड़ा से भरा हुआ है। हमारे स्वजन तीर्थ पर गए थे जो दुर्घटना के शिकार हुए है। इनके शव साढे़ तीन बजे तक मप्र पहुंच जाएंगे।
मिश्रा ने बताया कि बस के दुर्घटनाग्रस्त होने से 26 लोग हमारे बीच मे नही रहे जिसमे 25 मध्यप्रदेश के पन्ना जिले के हैं जबकि एक उत्तराखंड की बस का स्टाफ है। इसमें 4 घायलों का उपचार चल रहा है। मिश्रा ने बताया कि इन सभी के पार्थिव शरीर दोपहर 3.30 बजे तक सेना से विमान से खजुराहो लाए जाएंगे। यहां उनके गांव तक भेजने की व्यवस्था की गई है। मिश्रा ने कहा कि धार्मिक यात्रा पर गए श्रद्धालुओं के परिजनों से संपर्क कर लिया गया है। सभी आवश्यक प्रबंध भी किए गए हैं।



















