Congress: महंगाई के मुद्दे से जनता का ध्यान भटका रहे पीएम, कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने PM मोदी पर साधा निशाना

कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा, महंगाई आसमान छू रही है, रुपये की कीमत लगातार गिर रही है, और अमीर गरीब के बीच का अंतर बढ़ता ही जा रहा है, जिससे गरीब और मध्यमवर्गीय परिवारों का जीवन दूभर हो गया है।
महंगाई के मुद्दे से जनता का ध्यान भटका रहे पीएम, कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने PM मोदी पर साधा निशाना
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    नई दिल्ली। गुरुवार को कांग्रेस पार्टी के नेता जयराम रमेश ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा। उन्होंने बिहार चुनाव का जिक्र करते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉम एक्स पर लिखा, देश में इतनी मंहगाई बढ़ गई है, पर पीएम समस्या को सुलझाने की बजाय हमेश चुनावी मोड में रहते हैं, और जनता का ध्यान भटकाने के लिए नई-नई भाषण कला गढ़ने में व्यस्त हैं। 

    बढ़ती बेरोजगारी चिंता का विषय

    जयराम रमेश ने लिखा, पिछले 11 सालों के कुशासन में सभी वर्गों पर चौतरफा मार पड़ी है। छात्र, युवा, किसान, मजदूर, कामगार, दुकानदार, कर्मचारी, व्यापारी एक भी वर्ग इस सरकार से खुश नहीं है। महंगाई आसमान छू रही है, रुपये की कीमत लगातार गिर रही है, और अमीर गरीब के बीच का अंतर बढ़ता ही जा रहा है, जिससे गरीब और मध्यमवर्गीय परिवारों का जीवन दूभर हो गया है। ऐसे में बढ़ती बेरोजगारी बेहद चिंता का विषय बन गई है।  

    90 लाख लोगों ने खोया काम

    आगे रमेश ने सीएमआईई रिपोर्ट का जिक्र करते हुए लिखा अक्टूबर 2025 में देश की बेरोजगारी दर बढ़कर 7.5% पर पहुंच गई, जो बीते छह महीनों में सबसे ऊंचा स्तर है। निर्माण और आईटी बैंकिंग समेत कई सेक्टरों में लाखों लोगों की नौकरियां चली गई हैं। निर्माण उद्योग में 90 लाख से ज्यादा लोगों ने काम खोया है, जबकि वेतनभोगी नौकरियों की संख्या 25 लाख कम हो गई है।  

    जनता का ध्यान भटकाते हैं पीएम

    आगे जयराम रमेश ने पीएम पर आरोप लगाते हुए लिखा पिछले 11 वर्षों में हर बार ऐसे ही डरावने आंकड़े सामने आए हैं। लेकिन मोदी जी को मानो देश के युवाओं से कोई सरोकार नहीं है। वे हमेशा चुनावी मोड में रहकर, बेरोजगारी की समस्या को सुलझाने के बजाय जनता का ध्यान भटकाने के लिए नए-नए भाषणों के आविष्कार में लगे रहते हैं। 

    Priyanshi Soni
    By Priyanshi Soni

    Latest Posts