Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

कांग्रेस : गुड्डू सहित 4 पूर्व विधायक मैदान में भाजपा : नहीं माने हर्षवर्धन, पूर्व विधायक श्रीवास्तव

मान मनौवल फेल : नाम वापसी की आखिरी तारीख गई, कई बागी लड़ेंगे चुनाव
Follow on Google News
कांग्रेस : गुड्डू सहित 4 पूर्व विधायक मैदान में   भाजपा : नहीं माने हर्षवर्धन, पूर्व विधायक श्रीवास्तव

भोपाल। मप्र विस चुनाव में नाम वापसी के अंतिम दिन कई बागी प्रत्याशियों ने समझाइश के बाद नामांकन वापस ले लिए। आधा दर्जन से अधिक सीटों पर भाजपा के बागियों ने सियासी गणित बिगाड़ दिए हैं। भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष स्व. नंदकुमार सिंह चौहान के पुत्र हर्षवर्धन व टीकमगढ़ से पूर्व विधायक केके श्रीवास्तव के बगावती तेवर जारी हैं। वहीं बड़वारा से पूर्व मंत्री मोती कश्यप और मनगवां से पूर्व विधायक पन्ना बाई हट गए हैं। उधर कांग्रेस में 4 पूर्व विधायक मैदान में हैं। इनमें प्रेमचंद गुड्डू (आलोट) और शेखर चौधरी (गोटेगांव) भी हैं। हुजूर (भोपाल) से कांग्रेस के बागी पूर्व विधायक जितेंद्र डागा ने पर्चा वापस ले लिया है।

भाजपा के ये नेता नहीं माने

हर्षवर्धन सिंह चौहान: बुरहानपुर सीट पर हर्षवर्धन मैदान में डटे हुए हैं।

नंदराम कुशवाहा: निवाड़ी सीट पर भाजपा नेता कुशवाहा निर्दलीय चुनाव लड़ने की जिद पकड़े हुए हैं।

केके श्रीवास्तव: टीकमगढ़ में पूर्व विधायक श्रीवास्तव पर समझाइश का असर नहीं हुआ।

ये नेता मान गए : मोती कश्यप: (बड़वारा) सीट पर पूर्व मंत्री कश्यप सपा खड़े हुए थे, वे हट गए हैं। इनके अलावा पन्नाबाई (मनगवां) रेखा यादव (बिजावर) रंजना बघेल (मनावर) रमेश मालवीय (आलोट ) राजेंद्र सिंह जादोन (शाजापुर) रतनलाल पाटीदार (बदनावर), अखिलेश शाह (इंदौर-3) हटे।

पूर्व विधायक बिगाड़ सकते हैं समीकरण

भोपाल। नाम वापसी के आखिरी दिन कांग्रेस के चार पूर्व विधायक मैदान में डटे रहे। चार विधायकों के अलावा कुछ कांगे्रस नेताओं के रिश्तेदार भी अधिकृत प्रत्याशी के खिलाफ मैदान में हैं। जबलपुर के बरगी में पूर्व विधायक सोबरन सिंह के बेटे जयकरण सिंह, बड़नगर में प्रत्याशी मुरली मोरवाल के खिलाफ जिला पंचायत सदस्य राजेंद्र सिंह सोलंकी मैदान में हैं।

ये नेता नहीं माने प्रेमचंद गुड्डू : आलोट विस क्षेत्र से कांग्रेस के अधिकृत प्रत्याशी विधायक मनोज चावला के खिलाफ पूर्व विधायक

प्रेमचंद गुड्डू मैदान में हैं। शेखर चौधरी : पूर्व विधायक शेखर चौधरी ने गोटेगांव विस क्षेत्र से नाम वापस नहीं लिया। वे पूर्व स्पीकर एनपी प्रजापति के लिए मुश्किलें खड़ी कर सकते हैं।

अंतर सिंह दरबार : महू विधानसभा क्षेत्र से पूर्व विधायक अंतर सिंह दरबार कांग्रेस के रामकिशोर शुक्ला के सामने मैदान में डटे हुए हैं।

ओम रघुवंशी : सिवनी मालवा सीट से पूर्व विधायक ओम रघुवंशी ने भी अपना नाम वापस नहीं लिया। कांग्रेस ने यहां से युवा अजय बलराम पटेल को उम्मीदवार बनाया है।

ये पूर्व विधायक मान गए जेवियर मेढ़ा : झाबुआ से पूर्व विधायक जेवियर मेढ़ा ने नामांकन वापस ले लिया है।

जितेंद्र डागा : भोपाल की हुजूर सीट से पूर्व विधायक जितेंद्र डागा ने नाम वापस लिया है।

People's Reporter
By People's Reporter

Latest Posts