Congo Landslide : अफ्रीकी देश कांगो में बारिश ने बरसाया कहर, भूस्खलन के कारण ढहे घर; 14 की मौत

इंटरनेशनल डेस्क। अफ्रीका कॉन्टिनेंट का दूसरा सबसे बड़ा देश पूर्वी डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो, बाढ़ और भूस्खलन की चपेट में है। यहां के बुकावू शहर में रात भर हुई मूसलाधार बारिश ने कोहराम मचाया हुआ है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कांगो के बुकावू शहर में मूसलाधार बारिश की वजह से कई जगहों पर भूस्खलन जैसी स्थिति बनी और कई जगह मकान ढह गए। इस दौरान 14 लोगों की मौत हो गई है।
ये भी पढ़ें- शिवराज सिंह चौहान ने मुख्यमंत्री पद से दिया इस्तीफा, भाजपा विधायक दल के नेता डॉ. मोहन यादव ने पेश किया सरकार बनाने का दावा
मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका
दरअसल, इन दिनों बुकावू शहर को बाढ़ और भूस्खलन का सामना करना पड़ रहा है। इबांडा के बुकावु कम्यून में जहां कई लोग कच्चे घरों में रहते हैं, वे बारिश की वजह से ढह गए हैं। कम्यून के मेयर जीन बालेक मुगाबो ने इसकी जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि मरने वालों की संख्या बढ़ने की आशंका है। इसके साथ ही कई पीड़ित को गंभीर चोट लगने के कारण हॉस्पिटल में एडमिट हैं।
कांगो में 20 दिसंबर को चुनाव
कांगो में 20 दिसंबर को चुनाव होने हैं। चुनाव प्रचार के बीच अफ्रीका के दूसरे सबसे बड़े देश में कमजोर बुनियादी ढांचा उजागर हुआ है, खासकर दक्षिण किवु जैसे संघर्षग्रस्त पूर्वी प्रांतों में, जहां बुकावू शहर है।इससे पहले भी हो चुके हैं ऐसे हादसे
- सितंबर में हुई थी 17 लोगों की मौत
- मई में 170 लोगों की मौत
अफ्रीका में साइक्लोन ने मचाई थी तबाही
अफ्रीका के कई देशों में फ्रेडी साइक्लोन ने तबाही मचाई थी। यहां मलावी, मोजाम्बिक और मेडागास्कर में भारी बारिश-बाढ़ और भूस्खलन के चलते काफी नुकसान हुआ था। साइक्लोन की वजह से हजारों लोगों के घर तबाह हो गए थे।
ये भी पढ़ें- शिवराज सिंह चौहान ने मुख्यमंत्री पद से दिया इस्तीफा, भाजपा विधायक दल के नेता डॉ. मोहन यादव ने पेश किया सरकार बनाने का दावा




















