Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Colombia Helicopter Crash : कोलंबिया में सेना का हेलिकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त, 9 सैनिकों की मौत

Follow on Google News
Colombia Helicopter Crash : कोलंबिया में सेना का हेलिकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त, 9 सैनिकों की मौत
बोगोटा (कोलंबिया) सैनिकों के लिए सामान ले जा रहा सेना का एक हेलिकॉप्टर सोमवार को उत्तरी कोलंबिया के एक ग्रामीण इलाके में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। जिससे उसमें सवार नौ सैनिकों की मौत हो गई। कोलंबियाई सेना ने एक बयान में कहा कि यह हेलिकॉप्टर सांता रोसा डेल सुर की नगरपालिका में सैनिकों के लिए सामान लेकर जा रहा था। इस इलाके में हाल में नेशनल लिबरेशन आर्मी गुरिल्ला समूह और ‘गल्फ क्लैन' के नाम से पहचाने जाने वाले मादक पदार्थ तस्करी गिरोह के बीच झड़पें हुई थीं।

राष्ट्रपति ने जताया अफसोस

सेना ने हेलिकॉप्टर हादसे को एक दुर्घटना बताया है। कोलंबिया के राष्ट्रपति गुस्तावो पेट्रो ने सोमवार को ‘एक्स' पर एक पोस्ट में कहा- ‘मुझे सेना के हलिकॉप्टर में सवार 9 सैनिकों की मौत पर अफसोस है। यह सैनिकों को सामान की आपूर्ति कर रहा था जो कि गल्फ क्लैन के खिलाफ अभियान चला रहे हैं।’ सेना ने बताया कि हेलिकॉप्टर स्थानीय समयानुसार दोपहर करीब एक बजकर 50 मिनट पर दुर्घटनाग्रस्त हुआ।

हेलिकॉप्टर का बेस से संपर्क टूट गया था

कोलंबिया की राष्ट्रीय सेना ने यह जानकारी दी। सेना के बयानों में कहा गया कि दोपहर के समय हेलिकॉप्टर का बेस से संपर्क टूट गया और बाद में पता चला कि वह बोलिवर विभाग के सांता रोजा नगर पालिका के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

हादसे की जांच के आदेश जारी

सेना के मुताबिक, यह एक एमआई-17 रूस निर्मित हेलिकॉप्टर था। इसका उपयोग अक्सर सैनिकों का लाने और ले जाने के साथ-साथ सामान की आपूर्ति के लिए किया जाता था। हादसा इतना भीषण था कि हेलिकॉप्टर में सवार कोई भी सैनिक जीवित नहीं बचा। हादसे की जांच के आदेश दे दिए गए हैं।
Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

Latest Posts