Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

श्रीनगर में इस सीजन की सबसे ठंडी रात, माइनस में पहुंचा पारा, बर्फबारी से बदलेगा मौसम

Follow on Google News
श्रीनगर में इस सीजन की सबसे ठंडी रात, माइनस में पहुंचा पारा, बर्फबारी से बदलेगा मौसम
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के तापमान में लगातार आ रही गिरावट से कड़ाके की ठंड भी शुरू हो गई। जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में इस सीजन की सबसे ठंडी रात दर्ज की गई। शुक्रवार रात को श्रीनगर में न्यूनतम तापमान -4.6 डिग्री दर्ज किया गया। अधिकारियों ने शनिवार को इसकी जानकारी दी है। जम्मू-कश्मीर की राजधानी में शुक्रवार की रात तापमान गुरुवार को दर्ज हुए शून्य से 2.4 (-2.4) डिग्री सेल्सियस के मुकाबले दो डिग्री कम दर्ज किया गया। अधिकारियों ने बताया कि श्रीनगर में दर्ज हुआ तापमान इस मौसम का सबसे कम तापमान है।

घाटी में पहलगाम सबसे ठंडा स्थान

कश्मीर घाटी में पहलगाम सबसे ठंडा स्थान रहा। दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले के पहलगाम में न्यूनतम तापमान शून्य से 5 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। यह स्थान वार्षिक अमरनाथ यात्रा के लिए तय आधार शिविरों में से एक है। बारामूला जिले के प्रसिद्ध रिसॉर्ट गुलमर्ग में न्यूनतम तापमान शून्य से 4.2 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया जो गुरुवार को रात शून्य से 3 डिग्री सेल्सियस नीचे था। काजीगुंड में न्यूनतम तापमान शून्य से 2.8 डिग्री सेल्सियस नीचे, कोकेरनाग शहर में शून्य से 2.3 डिग्री सेल्सियस नीचे और कुपवाड़ा में शून्य से 3 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।

ऊंचे इलाकों में हल्की बारिश या बर्फबारी की संभावना

मौसम विभाग ने कहा कि 11 दिसंबर तक आसमान में सामान्यत: बादल छाए रहेंगे, लेकिन मौसम शुष्क रहेगा और रात में तापमान में कुछ डिग्री तक गिरावट आ सकती है। मौसम विभाग ने कहा कि 12 से 15 दिसंबर तक जम्मू-कश्मीर के ऊंचे इलाकों में अलग-अलग स्थानों पर हल्की बारिश या बर्फबारी होने की संभावना है। ये भी पढ़ें- NIA Raid : ISIS की साजिश पर एनआईए का बड़ा एक्शन, महाराष्ट्र-कर्नाटक के 44 ठिकानों पर छापेमारी
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

Latest Posts