Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

MP Vidhansabha Result 2023 : बुधनी में फिर 'शिव' का राज... एक लाख 4 हजार से ज्यादा वोटों से जीते शिवराज, कांग्रेस के विक्रम मस्ताल को हराया, मिर्ची बाबा की जमानत जब्त

Follow on Google News
MP Vidhansabha Result 2023 : बुधनी में फिर 'शिव' का राज... एक लाख 4 हजार से ज्यादा वोटों से जीते शिवराज, कांग्रेस के विक्रम मस्ताल को हराया, मिर्ची बाबा की जमानत जब्त
भोपाल। मध्य प्रदेश विधानसभा के नतीजे लगभग आ चुके हैं। वहीं प्रदेश की सबसे चर्चित सीट बुधनी विधानसभा से मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जीत दर्ज की है। उन्हें 1,64,951 वोट मिले हैं। शिवराज सिंह अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी विक्रम मस्ताल से 1 लाख 4 हजार 974 वोटों से आगे रहे। वहीं मिर्ची बाबा की जमानत जब्त हो गई।

बुधनी में नोटा पर 1700 वोट पड़े

सीहोर की बुधनी विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी के तौर पर उतरे सीएम शिवराज सिंह चौहान 104974 मतों से चुनाव जीत गए हैं। कुल 22 राउंड तक चली मतगणना में उन्हें कुल 164951 मत हासिल हुए, वहीं उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के विक्रम मस्ताल को 59977 वोट मिले। बुधनी में नोटा पर 1700 वोट पड़े। यहां से सपा के टिकट पर स्वामी वैराग्यानंद गिरी उर्फ मिर्ची बाबा ने चुनाव लड़ा, लेकिन उन्हें सिर्फ 134 वोट मिले और उनकी जमानत जब्त हो गई।

इनके बीच था मुकाबला

प्रदेश की सबसे अहम बुधनी विधानसभा सीट से बीजेपी ने 4 बार के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को चुनावी मैदान में उतारा है। कांग्रेस ने टीवी एक्टर विक्रम मस्ताल को टिकट दिया। विक्रम मस्ताल ने जुलाई में कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण थी। वहीं समाजवादी पार्टी ने वैराग्यानंद गिरी उर्फ मिर्ची बाबा को उम्मीदवार बनाया था। ये भी पढ़ें- MP Vidhansabha Result 2023
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

Latest Posts