ताजा खबरभोपालमध्य प्रदेश

MP Vidhansabha Result 2023 LIVE : संसदीय कार्य मंत्री और नेता प्रतिपक्ष हारे… सपा, बसपा, AAP और निर्दलीयों का सूपड़ा साफ

भोपाल। मध्य प्रदेश की 230 विधानसभा सीटों की तस्वीर लगभग साफ होती नजर आ रही है। चुनाव आयोग के रुझानों में BJP को दो तिहाई से ज्यादा बहुमत मिलता दिख रहा है। बहुमत के लिए 116 सीट चाहिए। अब तक बीजेपी 155 सीटें जीत चुकी है और 8 पर आगे हैं। वहीं कांग्रेस 60 सीट जीत गई है और 6 पर आगे चल रही है। हालांकि, अंतिम नतीजे आने में अभी कुछ समय है…

BAP की मध्य प्रदेश में एंट्री

इस बार के चुनाव में सपा, बसपा, AAP या निर्दलीयों का खाता तक नहीं खुल पाया है। वहीं भाजपा – कांग्रेस के बाद भारत आदिवासी पार्टी (BAP) एक मात्र ऐसी पार्टी है, जिसके प्रत्याशी ने जीत दर्ज कर मध्य प्रदेश में एंट्री की। सैलाना से पार्टी के कमलेश्वर डोडियार 4618 वोट से जीते। जबकि पिछली बार मप्र में 4 निर्दलीय समेत 2 बसपा और 1 सपा प्रत्याशी ने जीत दर्ज की थी।

दिग्गजों के नतीजे इस प्रकार

  • बुधनी सीट से सीएम शिवराज सिंह चौहान 1 लाख 4 हजार 974 वोटों से जीत गए हैं।
  • छिंदवाड़ा से कांग्रेस प्रत्याशी एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ 35009 वोटों से जीते।
  • हरदा से बीजेपी प्रत्याशी एवं मंत्री कमल पटेल 870 वोटों से चुनाव हारे।
  • बदनावर से बीजेपी प्रत्याशी व मंत्री राजवर्धन सिंह दत्तीगांव 2976 वोट से हारे।
  • बमोरी से बीजेपी प्रत्याशी व मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया 14 से ज्यादा वोटों से हारे।
  • निवास से बीजेपी के केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते 9723 वोटों से पीछे रहे।
  • जबलपुर पश्चिम से सांसद राकेश सिंह राकेश सिंह 30435 वोटों से आगे रहे।
  • दतिया से बीजेपी प्रत्याशी एवं गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा 8774 वोटों से हारे।
  • लहार से कांग्रेस प्रत्याशी व नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविंद सिंह 12906 वोटों से हारे।

बीजेपी के इन प्रत्याशियों ने मारी बाजी

प्रत्याशी का नाम और पार्टी वोट मिले वोट से जीते सीट
शिवराज सिंह चौहान (बीजेपी) 164951 104974 बुदनी
नरेंद्र सिंह तोमर (बीजेपी) 79137 24461 दिमनी
घनश्याम चंद्रवंशी(बीजेपी) 98216 11765 कालापीपल
छाया मोरे (बीजेपी) 123332 288116 पंधाना
विष्णु खत्री (बीजेपी) 107844 25397 बैरसिया
डॉ. चिंतामणि मालवीय (बीजेपी) 106762 68884 अलोट
मथुरालाल डामोर (बीजेपी) 102968 34324 रतलाम रूरल
संतोष वरकड़े (बीजेपी) 101777 42772 सिहोरा
चौहान नगर सिंह (बीजेपी) 83764 3723 अलीराजपुर
जीतेंद्र उदय सिंह (बीजेपी) 80728 36693 बदनागर
प्रदीप पटेल (बीजेपी) 70119 7174 मउगंज
दिलीप जयसवाल (बीजेपी) 65818 22788 कोतमा
गायत्री राजे पवार (बीजेपी) 117422 26956 देवास
अर्चना दीदी (बीजेपी) 100397 31171 बुरहानपुर
आशीष गोविंद शर्मा (बीजेपी) 98629 12542 खातेगांव
बृजेंद्र प्रताप सिंह (बीजेपी) 96668 17910 पन्ना
इंदर सिंह परमार (बीजेपी) 96054 13660 सुजालपुर
राजेंद्र पांडे ‘राजू’(बीजेपी) 92019 26021 जावरा
राजेंद्र शुक्ला (बीजेपी) 77680 21339 रीवा
बिसाहूलाल सिंह (बीजेपी) 77110 20419 अनूपपुर
डॉ. सिता सरन शर्मा (बीजेपी) 73161 15506 होशंगाबाद
विजयपाल सिंह(बीजेपी) 103379 1762 सुहागपुर
रमेश प्रसाद खटीक (बीजेपी) 99304 3103 करेरा
राकेश सिंह (बीजेपी) 96268 30134 जबलपुर-पश्चिम
मनोज नारायणसिंह (बीजेपी) 89842 4142 हाटपिपलिया
प्रतिमा बागरी (बीजेपी) 77626 36060 रैगांव
सरला विजेंद्र रावत (बीजेपी) 66787 9805 सबलगढ़
मंजू राजेंद्र डाडू (बीजेपी) 113400 44805 नेपानगर
रमेश मेंदोला (बीजेपी) 169071 107047 इंदौर-2
कृष्णा गौर (बीजेपी) 147118 898660 गोविंदपुरा
तुलसीराम सिलावट (बीजेपी) 139113 62691 सांवेर
गोपाल भार्गव (बीजेपी) 130916 72800 रहली
कैलाश विजयवर्गीय (बीजेपी) 127189 45798 इंदौर-1
नरेंद्र शिवाजी पटेल (बीजेपी) 124279 42823 उदयपुर
दुंग हरदीप सिंह (बीजेपी) 120069 23342 सुवासरा
सुशील कुमार तिवारी (बीजेपी) 119071 40541 पनघर
मालिनी लक्ष्मणसिंह गौर (बीजेपी) 118870 69837 इंदौर-4
गोपाल  सिंह इंजीनियर (बीजेपी) 118750 7903 आष्टा
सुरेंद्र पटवा (बीजेपी) 118737 41010 भोजपुर
नारायण सिंह पवार (बीजेपी) 117055 36456 ब्यावरा
कुंवर विजय सिंह (बीजेपी) 116580 59996 हरसूद
दिनेश राय मुनमुन (बीजेपी) 116526 18390 सिवनी
जगदीश देवड़ा (बीजेपी) 115498 59024 मल्हारगढ़
अजय विश्नोई (बीजेपी) 113223 30255 पाटन
सम्पतिया उइके (बीजेपी) 112678 16875 मंडला
उदय प्रतापसिंह (बीजेपी) 111811 56529 गाडरवारा
प्रीतम लोधी (बीजेपी) 110192 20824 पिछोर
नीरज सिंह लोधी (बीजेपी) 109656 60708 बर्गी
कंचन मुकेश तंवे (बीजेपी) 109067 38049 खंडवा
डॉ. राजेश सोनकर (बीजेपी) 108869 25437 सोनकच्छ
मोहन शर्मा (बीजेपी) 108295 31187 नरसिंहगढ़
डॉ. प्रभुराम चौधरी (बीजेपी) 107747 434443 सॉंची
ठाकुरदास नागवंशी (बीजेपी) 107372 305223 पिपरिया
सुदेश राय (बीजेपी) 105997 37851 सीहोर
हजारीलाल दांगी (बीजेपी) 105694 13678 खिलचीपुर
दिलीप सिंह परिहार (बीजेपी) 105290 26283 नीमच
हरिसिंह सपरे (बीजेपी) 102343 26069 कुरवई
मुकेश टंडन (बीजेपी) 99246 26810 विदिशा
हरिसिंह रघुवंशी (बीजेपी) 98722 27667 बासौदा
गौतम टेटवाल (बीजेपी) 97095 23054 सारंगपुर
मोहनसिंह राठौर (बीजेपी) 97000 22354 भितरवार
सतीश मालवीय (बीजेपी) 96236 17666 घटिया
राजेंद्र पांडे राजू (बीजेपी) 92019 26021 जावरा
सचिन विरला(बीजेपी) 90467 5499 बड़वाह
कामख्या प्रतापसिंह  (बीजेपी) 76969 26617 महाराजपुर
ऐंदलसिंह कंषाना(बीजेपी) 72508 16008 सुमावली
दिलीप अहिरवार(बीजेपी) 69668 15491 चंदला
गिरिश गौतम(बीजेपी) 63722 24386 देवतालाब
अनिल जैन (बीजेपी) 54186 17157 निवाड़ी
अशोक ईश्वरदास रोहनी (बीजेपी) 76966 30045 जबलपुर कैंट
ललिता यादव (बीजेपी) 77687 6967 छतरपुर
अभिलाष पांडे (बीजेपी) 88419 22655 जबलपुर-उत्तर
राजेंद्र मेशराम (बीजेपी) 88660 22454 देवसर
शिवनारायण ग्यानसिंह (बीजेपी) 89954 23771 बांधवगढ़
वीरेंद्र सिंह लोधी (बीजेपी) 90911 34751 बंदा
अनिरूद मारू (बीजेपी) 90980 18987 मनासा
महेंद्र नागेश (बीजेपी) 91737 47788 गोटेगांव
श्याम बर्दे (बीजेपी) 97181 13442 पानसेमल
माधव सिंह गहलोत (बीजेपी) 102176 13002 आगर
ऊषा बाबू सिंह ठाकुर (बीजेपी) 102989 34392 डॉ. अबेंडकर नगर-मऊ
मुरली भावरा (बीजेपी) 105320 7779 बागली
प्रदीप अग्रवाल (बीजेपी) 43834 2558 सेवड़ा
दिव्याराज सिंह (बीजेपी) 54875 13790 सिरमौर
सिद्धार्थ तिवारी राज(बीजेपी) 61082 4746 त्योंथर
नागेंद्र सिंह (बीजेपी) 68715 2493 गुर
अरविंद पटेरिया (बीजेपी) 69698 5867 राजनगर
रामनिवास शाह (बीजेपी) 74669 37977 सिंगरौली
सालेंद्र कुमार जैन (बीजेपी) 74769 15021 सागर
अम्ब्रिश शर्मा (बीजेपी) 75347 12397 लाहार
भगवानदास सबनानी (बीजेपी) 76689 15833 भोपाल दक्षिण-पश्चिम
बृजेंद्र सिंह यादव (बीजेपी) 77062 5422 मुंगावली
राजेश कुमार वर्मा (बीजेपी) 77196 1160 गुन्नौर
नरेंद्र प्रजापति इंजीनियर (बीजेपी) 78754 31912 मंगावन
चेतन्य कश्यप भैय्याजी (बीजेपी) 109656 60708 रतलाम
विश्वनाथसिंह (बीजेपी) 83916 12347 तेंदुखेड़ा
कालूसिंह ठाकुर (बीजेपी) 84207 356 धरमपुरी
जगन्नाथसिंह रघुवंशी (बीजेपी) 85064 21768 चंदेरी
मीनासिंह (बीजेपी) 86089 25265 मानपुर
डॉ. योगेश पांडाग्रे(बीजेपी) 86726 12118 अमला
सूर्यप्रकाश मीना (बीजेपी) 87234 19264 शमशाबाद
बब्लू राजेश शुक्ला (बीजेपी) 88223 32462 बिजावर
नीना बिक्रम वर्मा (बीजेपी) 90371 9694 धार
अनिल जैन कुल्हेड़ा (बीजेपी) 93535 27513 उज्जैन-उत्तर
राजकुमार मेव (बीजेपी) 94817 23622 बहौरीबंद
डॉ तेजबहादुर सिंह चौहान (बीजेपी) 93552 15927 नागदा-खाचरोद
बृजविहारी पटेरिया (बीजेपी) 94932 27223 देवरी

इन सीटों पर जीते कांग्रेस प्रत्याशी

प्रत्याशी का नाम पार्टी वोट मिले वोट से जीते सीट
1) आरिफ मसूद कांग्रेस 82371 15891 भोपाल-मध्य
2) कमलेश प्रतापसिंह कांग्रेस 109765 25086 अमरवाड़ा
3) वीरसिंह भूरिया कांग्रेस 105157 1340 थंडला
4) रजन मंडलोई कांग्रेस 101197 11172 बड़वानी
5) कैलाश कुशवाह कांग्रेस 99739 49481 पहोरी
6) चैनसिंह वारखंडे कांग्रेस 99644 9723 नीवास
7) केदार चिदाभाई डावर कांग्रेस 99043 12167 भगवानपुर
8) भैरोंसिंह वापू कांग्रेस 97584 12645 सुसनेर
9) फुन्देलाल सिंह मार्को कांग्रेस 68020 4486 पुष्पराजगढ़
10)        रामनिवास रावत कांग्रेस 69646 18059 विजयपुर
11)        दिनेश गुर्जर कांग्रेस 73695 19871 मुरैना
12)        दिनेश जैन बॉस कांग्रेस 75454 290 महिदपुर
13)        महेश परमार कांग्रेस 75819 2183 तराना
14)        अभिजीत शाह कांग्रेस 76554 950 तिमर्नी
15)        शाहब सिंह गुर्जर कांग्रेस 79841 3282 ग्वालियर रूरल
16)        देवेन्द्र रामनारायण सखवार कांग्रेस 80373 22627 अंबाह
17)        सेना – महेश पटेल कांग्रेस 80784 38757 जौवत
18)        फूल सिंह बरैया कांग्रेस 82043 29438 भनडेर
19)        रजनीश हरवंशसिह कांग्रेस 122814 33760 केवलारी
20)        नितेंद्र बृजेंद्र सिंह राठौर कांग्रेस 85739 1831 पृथ्वीपुर
21)        प्रताप ग्रेवाल कांग्रेस 86114 4128 सरदारपुर
22)        बहन रामसिया भारती कांग्रेस 89053 21532 मल्हारा
23)        नारायण सिंह पट्टा कांग्रेस 89222 11065 बिछिया
24)        पंकज उपाध्याय कांग्रेस 89253 30281 जौरा
25)        नीलेश पुसाराम उईेके कांग्रेस 90944 10457 पनधुरना

भोपाल की 7 सीटों की स्थिति

विधानसभा सीटें प्रत्याशी नतीजे
1- भोपाल उत्तर आतिफ अकील (कांग्रेस)/आलोक शर्मा (भाजपा) आतिफ अकील 27086 जीते
2- भोपाल दक्षिण-पश्चिम पीसी शर्मा (कांग्रेस)/भगवानदास सबनानी (भाजपा) भगवान दास सबनानी 16000 से जीते
3- नरेला मनोज शुक्ला(कांग्रेस)/विश्वास सारंग (भाजपा) विश्वास सारंग 24199 से जीते
4- बैरसिया जयश्री हरिकरण (कांग्रेस)/ विष्णु खत्री (भाजपा) विष्णु खत्री 25397 से जीते
5- भोपाल मध्य आरिफ मसूद (कांग्रेस)/ध्रुवनारायण सिंह (भाजपा) आरिफ मसूद 16233 से जीते
6- गोविंदपुरा रवींद्र साहू (कांग्रेस)/कृष्णा गौर (भाजपा) कृष्णा गौर 106335 से जीतीं
7- हुजूर नरेश ज्ञानचंदानी (कांग्रेस)/रामेश्वर शर्मा (भाजपा) रामेश्वर शर्मा 97910 से जीते

बुदनी से शिवराज प्रचंड मतों से जीते

सीहोर की बुदनी विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी के तौर पर उतरे सीएम शिवराज सिंह चौहान 104974 मतों से चुनाव जीत गए हैं। 22 राउंड तक चली मतगणना में उन्हें कुल 164951 मत हासिल हुए, वहीं उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के विक्रम मस्ताल को 59977 वोट मिले। बुदनी में नोटा पर 1700 वोट पड़े। यहां से सपा के टिकट पर स्वामी वैराग्यानंद गिरी उर्फ मिर्ची बाबा ने चुनाव लड़ा, लेकिन उन्हें सिर्फ 134 वोट मिले और उनकी जमानत जब्त हो गई।

सीएम के गृह जिले में कांग्रेस का सूफड़ा साफ

  • बुधनी – बीजेपी से शिवराज सिंह चौहान 164951 (+104974) वोटों से जीते। कांग्रेस के विक्रम मस्ताल को 59977 वोट मिले।
  • अष्टा – बीजेपी से एससी गोपाल सिंह इंजीनियर 118750 (+7903) वोटों से जीते। कांग्रेस के कमल चौहान को 110847 वोट मिले।
  • इछावर – बीजेपी से करण सिंह वर्मा 103205 (+16346) वोटों से जीते। कांग्रेस के शैलेंद्र पटेल को 86859 वोट मिले।
  • सीहोर – बीजेपी से सुदेश राय 105997 (+ 37851) वोटों से जीते। कांग्रेस के शशांक सक्सेना को 68146 वोट मिले।

MP में भारत आदिवासी पार्टी की पहली जीत

इधर, भाजपा ने रतलाम जिले की सैलाना विधानसभा सीट जीतकर मध्य प्रदेश विधानसभा में अपनी पहली जीत दर्ज की। सैलाना सीट पर भारत आदिवासी पार्टी के कमलेश्वर डोडियार ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी और कांग्रेस उम्मीदवार हर्ष विजय गहलोत को 4,618 मतों के अंतर से हराया। यह पहली बार है जब भारत आदिवासी पार्टी ने मध्यप्रदेश के किसी भी चुनाव में कोई जीत दर्ज की है, जबकि इस पार्टी का मुख्यालय राजस्थान में है। रतलाम की सैलाना सीट राजस्थान की सीमा पर स्थित है।

संबंधित खबरें...

Back to top button