Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Indore : समापन समारोह में भावुक हुए CM शिवराज, बोले- जब विदाई होती, तब मन में तकलीफ होती है; हाथ जोड़कर माफी मांगी

Indore : समापन समारोह में भावुक हुए CM शिवराज, बोले- जब विदाई होती, तब मन में तकलीफ होती है; हाथ जोड़कर माफी मांगी
इंदौर में आयोजित तीन दिवसीय प्रवासी भारतीय सम्मेलन का मंगलवार को समापन हो गया। सम्मेलन के अंतिम दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (President Draupadi Murmu) ने विभिन्न क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 27 प्रवासी भारतीयों को सम्मानित किया। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (CM Shivraj Singh Chouhan) ने समापन समारोह में हाथ जोड़कर प्रवासी भारतीयों से माफी मांगी। उन्होंने कहा कि असुविधा हुई तो हमें क्षमा कीजिए।

इंदौर ने तैयारी वैसी की, जैसी बेटी की शादी में करते हैं : सीएम

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपने संबोधन में कहा कि मेरा मन भाव विभोर है। आनंद और प्रसन्नता से भरा हुआ है लेकिन दिल के किसी कोने में गम की उदासी भी छा रही है। तीन दिन तक आपका साथ रहा, इंदौर आपसे एकरूप हो गया। आनंद, उत्सव और उमंग के तीन दिन कब बीते, पता ही नहीं चला। सचमुच में इंदौर ने तैयारी वैसी की, जैसी बेटी की शादी के लिए करते हैं। बेटी की शादी जैसा इंदौर का स्वागत-सत्कार। जब बेटी की विदाई होती है तो मन में तकलीफ भी होती है।

शिवराज बोले- मेरा मन भाव-विभोर है

सीएम ने कहा कि कल मैं 'पधारो म्हारे घर' कार्यक्रम में गया था। वहां हमारे कई प्रवासी भाई-बहन अपना संस्मरण सुनाते हुए भाव-विभोर तो हुए ही, साथ ही मेजबान भी भावुक हुए। ऐसा लगा जैसे दो परिवार नहीं, दो देश मिल गए हों। तीन दिन आनंद, उत्सव और उमंग के थे। तीन दिन कैसे कट गए, पता ही नहीं चला। अब मन सोचकर भारी हो रहा है कि आप चले जाओगे। यहीं रह जाओ न। जो बात इस जगह है, वह कही भी नहीं। https://twitter.com/CMMadhyaPradesh/status/1612786529314934787

सीएम बोले- तुम बिन लागेगा इंदौर सूना-सूना

साथियों यह विदाई की बेला है। इंदौर की यादों को लेकर विदा लेना। जब तुम चले जाओगे तो याद बहुत आओगे। तुम बिन लागेगी छप्पन दुकान सूनी-सूनी... तुम बिन लागेगा सराफा बाजार सूना-सूना... तुम बिन लागेगा इंदौर सूना-सूना...तुम बिन लागेगा हृदय घट सूना-सूना...। सितारों को आंखों में महफूज रखना, बड़ी दूर तक रात ही रात होगी। मुसाफिर हो तुम भी, मुसाफिर हैं हम भी, फिर किसी मोड़ पर मुलाकात होगी। हमने कोई कसर छोड़ी न थी। अगर असुविधा हुई तो दोनों हाथ जोड़कर माफी मांगता हूं। हमारा प्यार दिल में रखकर जाइए और हमें याद रखिए।

गेहूं के उत्पादन में MP ने पंजाब को पीछे छोड़ दिया : सीएम

सीएम शिवराज ने बोले, मैं एक बात और बता दूं। मध्य प्रदेश की ग्रोथ रेट करेंट प्राइसेज पर 19.76 है, जो देश में सबसे ज्यादा है। देश की GSDP में मध्य प्रदेश का योगदान 3.6% से बढ़कर 4.6% हुआ है। आज मध्यप्रदेश, हिन्दुस्तान का फूड बास्केट है। गेहूं के उत्पादन में हमने पंजाब को पीछे छोड़ दिया है। मध्य प्रदेश नंबर एक पर पहुंच गया है। एक नहीं अनेकों उपलब्धियां है। मैं विस्तार में नहीं जाऊंगा, लेकिन मध्यप्रदेश अद्भुत राज्य है। खेती के मामले में हमारा बासमती राइज, शरबती गेहूं मध्यप्रदेश की अलग पहचान है। ईज ऑफ डूइंग बिजनेस में, गुड गवर्नेंस में, मध्यप्र देश लगातार आगे बढ़ रहा है। मध्यप्रदेश व इंदौर की जनता ने जी जान से इस कार्यक्रम को सफल बनाया। नमो ग्लोबल गार्डन में आप सभी ने पेड़ लगाएं। आपको हमने प्रेम के बंधन से तो बांधा ही था, अब पेड़ के बंधन से भी बांध दिया। यह पेड़ सदैव आपकी याद दिलाएंगे। ये भी पढ़ें: इंदौर में प्रवासी भारतीय सम्मेलन का हुआ समापन, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 27 NRI को किया सम्मानित मध्य प्रदेश की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें…
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...

Latest Posts