‘मामा’ के घर पहुंचे CM मोहन यादव, पूर्व सीएम शिवराज बोले- 22 जनवरी को ओरछा में राम धुन गाऊंगा

भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से सोमवार को मुलाकात की। इस दौरान सीएम मोहन शिवराज के नए घर भोपाल के बी-8 74 बंगले पहुंचे और गुलदस्ता भेंट किया। दोनों के बीच प्रदेश के विकास और जनता के मुद्दों को लेकर बातचीत हुई।
सीएम मोहन यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर फोटो शेयर करते हुए लिखा- आज पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज से उनके निवास पर सौजन्य भेंट की।
CM मोहन ने पूर्व सीएम शिवराज से की मुलाकात
सीएम मोहन यादव ने 'मामा के घर' पहुंचकर की मुलाकात। मुलाकात के बाद सीएम बोले- वह हमारे पूर्व मुख्यमंत्री हैं, उन्होंने कई योजनाएं लागू की हैं। उन्हीं योजनाओं पर चर्चा करने आया था, सभी योजनाओं को हम आगे बढ़ाएंगे।





















