Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

रक्षाबंधन से पहले सीएम डाॅ. मोहन यादव ने दिया तोहफा, लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर किए 2,148.30 करोड़ रुपये

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मैहर पहुंचकर मां शारदा मंदिर में दर्शन-पूजन किया। इसके बाद राज्य स्तरीय कार्यक्रम में 1.25 करोड़ से अधिक लाड़ली बहनों के खातों में योजना की 39वीं किस्त के 2,148.30 करोड़ रुपये सिंगल क्लिक से ट्रांसफर किए। मुख्यमंत्री ने मां शारदा लोक फेज-1 का वर्चुअली भूमिपूजन भी किया।
रक्षाबंधन से पहले सीएम डाॅ. मोहन यादव ने दिया तोहफा, लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर किए 2,148.30 करोड़ रुपये
मैहर में बहनों ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को राखी बांधी।

मैहर। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बुधवार को लाड़ली बहना के खातों में 1.25 करोड़ से ज्यादा बहनों के खातों में राशि ट्रांसफर की। मुख्यमंत्री पहले कार से सीधे विश्व प्रसिद्ध मां शारदा मंदिर पहुंचे। यहां उन्होंने मां शारदा के दर्शन किए और विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। दर्शन-पूजन के बाद मुख्यमंत्री कार से मैहर के अल्लाउद्दीन खां स्टेडियम पहुंचे।

1.25 करोड़ से अधिक बहनों के खातों में पहुंची किस्त

राज्य स्तरीय कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश की 1.25 करोड़ से अधिक लाड़ली बहनों के बैंक खातों में लाड़ली बहना योजना की 39वीं किस्त सिंगल क्लिक के माध्यम से अंतरित की। सरकार ने एक साथ 2,148.30 करोड़ रुपये की राशि लाभार्थी महिलाओं के खातों में भेजी। राशि अंतरण के दौरान कार्यक्रम स्थल पर मौजूद लाड़ली बहनों में उत्साह नजर आया। 

'कई घरों के लिए लाड़ली बहना योजना की राशि बहुत महत्व रखती है' 

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि हम सभी जानते हैं कि कई घरों के लिए लाड़ली बहना योजना की राशि बहुत महत्व रखती है। इस राशि से कई घरों में सकारात्मकता और सुविधा का संचार हुआ है। कई बहनों ने निरंतर प्राप्त हो रही इस राशि के आधार पर अपने स्तर पर आय के स्रोत विकसित किए है। कई बहनें सिलाई मशीन या गोपालन के माध्यम से घर की आय में योगदान दे रही हैं। लाड़ली बहना योजना से कई घरों का आर्थिक तंत्र बदला है। यह इस बात का संकेत है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश आगे बढ़ रहा है।

'बहनों की थोड़ी मदद उनके सम्मान और आत्मविश्वास के लिए जरूरी'

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि माता-पिता के परिवार से विदा होकर दूसरे परिवार में जाना, बहनों के जीवन का एक चुनौती पूर्ण पक्ष है। नए परिवार में अपना स्थान बनाना, स्नेह और अपने सामर्थ्य से नए परिवार की धुरी बनना, बहनों की हिम्मत को दर्शाता है। ऐसी स्थिति में बहनों की थोड़ी मदद उनके सम्मान और आत्मविश्वास के लिए जरूरी है। राज्य सरकार बहनों के जीवन में सुख समृद्धि लाने और उनके सपनों को साकार करने में मदद के लिए ही लाडली बहना योजना संचालित कर रही है। बहनों की छोटी-छोटी ज़रूरतें उनकी राह में कभी रुकावट ना बने, वे आत्मनिर्भर बनें हमारा यही प्रयास है।

/img/89/1787138645344

महिला सशक्तिकरण और योजनाओं पर मुख्यमंत्री का जोर 

मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में महिला सशक्तिकरण को सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल बताते हुए प्रदेश में संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का उल्लेख किया। उन्होंने सरकार की प्राथमिकताओं और महिलाओं के हित में किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी। 

ये भी पढ़ें: गलत भी नहीं कह सकते, सही भी नहीं...Gen-Z पर बाबा बागेश्वर की दो टूक

/img/89/1787138663211

मां शारदा लोक फेज-1 का भूमिपूजन 

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मां शारदा लोक फेज-1 का वर्चुअली भूमिपूजन भी किया। करीब 8.95 करोड़ रुपये की लागत से प्रस्तावित इस परियोजना को मैहर के धार्मिक और पर्यटन विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। मां शारदा मंदिर की देशभर में धार्मिक पहचान है और यहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते हैं। 

ये भी पढ़ें: ChatGPT for Teens टीनएजर्स के लिए AI में सुरक्षा की नई दीवार, पैरेंट्स को भी मिलेंगे कंट्रोल

Naresh Bhagoria
By Naresh Bhagoria

नरेश भगोरिया। 27 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्ववि...

Latest Posts