Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

अंतरराष्ट्रीय बाघ दिवस पर राज्य स्तरीय कार्यक्रम में शामिल हुए सीएम डॉ. मोहन यादव, वन्यजीव रेस्क्यू एवं डॉग स्क्वॉड वाहनों का किया लोकार्पण

अंतरराष्ट्रीय बाघ दिवस पर राज्य स्तरीय कार्यक्रम में शामिल हुए सीएम डॉ. मोहन यादव, वन्यजीव रेस्क्यू एवं डॉग स्क्वॉड वाहनों का किया लोकार्पण
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    भोपाल। अंतरराष्ट्रीय बाघ दिवस के अवसर पर मंगलवार को राजधानी भोपाल के कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में एक भव्य राज्य स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने वन्य जीवों के परिवहन के लिए तीन वन्य जीव वाहन, तीन वन्य जीव चिकित्सक वाहन और दो डॉग स्क्वायड वाहनों का लोकार्पण किया।

    वन्य जीव संरक्षण को मिली नई तकनीकी ताकत

    मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन के साथ की। इसके बाद उन्होंने और चिकित्सा सुविधा से जुड़े तीन वन्य जीव वाहन, तीन वन्य जीव चिकित्सक वाहन और दो डॉग स्क्वायड वाहनों का लोकार्पण किया। इन वाहनों में आधुनिक तकनीकी सुविधाएं उपलब्ध हैं जो घायल या बीमार वन्यजीवों के तत्काल उपचार और स्थानांतरण में सहायक होंगी। मुख्यमंत्री ने स्वयं इन वाहनों का अवलोकन किया और उनके विशेष फीचर्स की जानकारी ली।

    फिल्मों के माध्यम से संरक्षण की कहानी

    कार्यक्रम में मध्यप्रदेश के प्रमुख टाइगर रिजर्व से जुड़ी प्रेरणादायक वृत्तचित्रों के टीजर भी जारी किए गए।

    पेंच टाइगर रिजर्व की डॉक्यूमेंट्री "स्थानीय समुदाय की सहभागिता से बाघ प्रबंधन"

    कान्हा टाइगर रिजर्व द्वारा "मृत्युंजय"

    सतपुड़ा टाइगर रिजर्व पर केंद्रित "सतपुड़ा: कल, आज और कल"

    और चीता पुनर्वास पर आधारित "अबोड़ ऑफ द चीताज"
    इन फिल्मों के माध्यम से आम जनता को वन्यजीवों के संरक्षण में समुदाय की भूमिका और वैज्ञानिक प्रबंधन की जानकारी दी जाएगी।

    वन कर्मियों और समितियों को सम्मान

    मुख्यमंत्री ने वन्य जीव संरक्षण में सराहनीय कार्य करने वाली वन सुरक्षा समितियों, ईको विकास समितियों, ग्राम वन समितियों और समर्पित वन कर्मियों को सम्मानित किया। यह सम्मान उनके संरक्षण कार्यों में सक्रिय भागीदारी और समर्पण के लिए दिया गया।

    वन्यजीव संरक्षण की दिशा में दस्तावेजी पहल

    कार्यक्रम में कई महत्वपूर्ण दस्तावेजों और प्रकाशनों का विमोचन भी हुआ:

    राज्य वन्य जीव योजना 2023-2043 (हिंदी संस्करण)

    चीता निष्चेतन एवं प्रबंधन मैन्युअल

    भविष्य की कार्यशालाओं की रिपोर्ट

    बाघ और तितलियांपुस्तक (पेंच टाइगर रिजर्व)

    गिद्ध गणना रिपोर्ट

    इसके साथ ही बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व द्वारा हाथियों के पहचान हेतु विकसित डोजियर और डाक विभाग द्वारा जारी अंतरराष्ट्रीय बाघ दिवस विशेष आवरण का भी विमोचन किया गया।

    'गजरक्षक' ऐप का भी विमोचन

    वन्यजीव प्रबंधन के क्षेत्र में तकनीकी हस्तक्षेप को बढ़ावा देते हुए मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने हाथी-मानव संघर्ष को कम करने के लिए विकसित मोबाइल ऐप "गजरक्षक" का विमोचन भी किया। इस ऐप के माध्यम से हाथियों की गतिविधियों की रियल-टाइम मॉनिटरिंग की जा सकेगी, जिससे समय रहते लोगों को अलर्ट किया जा सकेगा।

    वन मंत्री और विभागीय अधिकारी रहे उपस्थित

    इस अवसर पर वन एवं पर्यावरण राज्य मंत्री दिलीप सिंह अहिरवार, अपर मुख्य सचिव वन अशोक बर्णवाल, प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख असीम श्रीवास्तव, वन्य जीव प्रमुख शुभरंजन सेन, तथा बड़ी संख्या में वन विभाग के अधिकारी, वन समितियों के सदस्य और वन सुरक्षा से जुड़े कर्मी उपस्थित रहे।

    ये भी पढ़ें: जेनिफर मिस्त्री ने फिर लगाए असित मोदी पर आरोप, नजदीक आकर कहा था- तुम्हारे होंठ सेक्सी हैं, मन करता है कि तुम्हें किस कर लूं...

    Vaishnavi Mavar
    By Vaishnavi Mavar

    Latest Posts