Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर चल रहीं अटकलों के बीच सीएम डॉ. यादव ने की मोदी-शाह से मुलाकात

Follow on Google News
मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर चल रहीं अटकलों के बीच सीएम डॉ. यादव ने की मोदी-शाह से मुलाकात
भोपाल। मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और दो उप मुख्यमंत्रियों के शपथ ग्रहण करने के बाद अब मंत्रिमंडल के गठन को लेकर अटकलों का दौर जारी है। इसी बीच शुक्रवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्री गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। इस दौरान उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा और राजेंद्र शुक्ला भी उपस्थित रहे।

योजनाओं के संबंध में की चर्चा

मुलाकात के बाद मुख्यमंत्री ने एक्स पर पोस्ट करते हुए इसके बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात के दौरान मध्यप्रदेश के विकास और जनहित से जुड़ी विभिन्न योजनाओं के संबंध में चर्चा कर उनका मार्गदर्शन प्राप्त किया। इसके पहले उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से भी मुलाकात की। इसके बारे में उन्होंने एक्स पर पोस्ट किया, आज नई दिल्ली में आदरणीय केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से भेंट कर उनसे मध्यप्रदेश के विकास व विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के संबंध में विस्तार से चर्चा करते हुए मार्गदर्शन प्राप्त किया।

एमपी के सांसदों के साथ डिनर किया

सीएम ने इस मुलाकात की तस्वीरें भी साझा की। सीएम डॉ. मोहन यादव गुरुवार शाम से नई दिल्ली के प्रवास पर हैं। इसके पहले कल रात उन्होंने दिल्ली में मध्य प्रदेश के सभी सांसदों के साथ डिनर किया था। इस दौरान बीजेपी के अध्यक्ष वीडी शर्मा भी उपस्थित रहे। ये भी पढ़ें- CM डॉ. मोहन यादव दिल्ली रवाना, मंत्रिमंडल विस्तार के लिए केंद्रीय नेतृत्व के साथ होगा मंथन मध्यप्रदेश की अन्य खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

Latest Posts