Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

CM डॉ. मोहन यादव के छोटे बेटे डॉ. अभिमन्यु की हुई सगाई, खरगोन की डॉ. इशिता बनेगी मुख्यमंत्री की बहू

Follow on Google News
CM डॉ. मोहन यादव के छोटे बेटे डॉ. अभिमन्यु की हुई सगाई, खरगोन की डॉ. इशिता बनेगी मुख्यमंत्री की बहू
भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के छोटे बेटे डॉ. अभिमन्यु यादव की सगाई खरगोन जिले के सेल्दा गांव की रहने वाली डॉ. इशिता यादव के साथ भोपाल में संपन्न हुई। मुख्यमंत्री निवास पर आयोजित इस सादे और पारंपरिक समारोह में दोनों परिवारों के परिजन, रिश्तेदार और राज्य सरकार के वरिष्ठ मंत्री व अधिकारी उपस्थित रहे।

पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ हुआ सगाई समारोह

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और उनकी पत्नी सीमा यादव के कुल तीन संतानें हैं-दो बेटे और एक बेटी। बड़े बेटे और बेटी का विवाह पहले ही हो चुका है। अब छोटे बेटे डॉ. अभिमन्यु ने पारंपरिक पूजन के बाद डॉ. इशिता को अंगूठी पहनाकर जीवन के नए अध्याय की शुरुआत की।

दोनों ही चिकित्सा पेशे से जुड़े

बता दें कि डॉ. अभिमन्यु यादव ने सर्जरी में मास्टर्स (MS) किया है और एक प्रतिभाशाली चिकित्सक एवं समाजसेवी के रूप में जाने जाते हैं। वहीं डॉ. इशिता यादव ने एमबीबीएस की पढ़ाई की है और चिकित्सा के क्षेत्र में सक्रिय हैं। दोनों ने अपने-अपने क्षेत्रों में युवाओं के लिए प्रेरणा का कार्य किया है।

मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पर साझा की खुशी

सीएम ने बेटे की सगाई की फोटो सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए लिखा - "बाबा श्री महाकाल और श्री गोपाल कृष्ण की परम कृपा और पूज्य पिताश्री और माताश्री के आशीर्वाद से पुत्र चिरंजीवी डॉ. अभिमन्यु यादव की सगाई, खरगोन के दिनेश यादव जी की सुपुत्री डॉ. इशिता यादव के साथ संपन्न हुई। इस पुनीत, पावन मंगल बेला पर सभी वरिष्ठजनों ने आशीर्वाद प्रदान किया, स्वजनों ने बधाइयां दीं, आप सभी का हृदय से आभार, अभिवादन।"

समारोह में कई गणमान्य व्यक्ति रहे मौजूद

इस अवसर पर राज्य सरकार के मंत्रीगण, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी और भाजपा के शीर्ष पदाधिकारी उपस्थित रहे। सभी ने नवयुगल को शुभकामनाएं और आशीर्वाद दिया।
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

Latest Posts