डॉ. मोहन यादव सरकार के दो साल : CM बोले-हमारे यहां कार्यकर्ता भाव सर्वोपरि है, हमने किसी तरह का ‘ईगो' नहीं रखा

मुख्यमंत्री के रूप में डॉ. मोहन यादव के कार्यकाल के दो वर्ष पूर्ण हुए हैं। इस अवसर पर उन्होंने पीपुल्स समाचार से खास बातचीत की। डॉ. यादव ने बताया कि मंत्रिमंडल विस्तार विधानसभा के बजट तक हो सकता है। निगम-मंडल और आयोगों में नियुक्तियां जनवरी में संभावित हैं।
Follow on Google News
 CM बोले-हमारे यहां कार्यकर्ता भाव सर्वोपरि है, हमने किसी तरह का ‘ईगो' नहीं रखा
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    राजीव सोनी, भोपाल।मप्र के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सरकार की दूसरी वर्षगांठ पर ‘पीपुल्स समाचार’ से विशेष चर्चा में सरकार की उपलब्धियां गिनाने के साथ ही अपने विजन डाक्यूमेंट की झलक भी पेश की। उन्होंने कहा कि आगामी 3 साल का रोडमैप सामने है। प्रदेश को विकसित राज्य बनाने का संकल्प है। उन्होंने संकेत दिए कि जनवरी तक बहुप्रतीक्षित निगम-मंडल, आयोग और प्राधिकरणों में सियासी नियुक्तियां हो जाएंगीं। मंत्रिमंडल विस्तार-फेरबदल पार्टी हाईकमान की राय-सलाह के बाद संभवत: बजट सत्र तक हो सकता है। सीएम डॉ. यादव ने सवालों के बेबाकी से जवाब दिए। पेश है उनसे चर्चा के अंश...

    Uploaded media

    सवाल : दो साल के कार्यकाल की बड़ी उपलब्धि क्या मानते हैं, अगले तीन साल का रोडमैप क्या रहेगा?

    जवाब : उपलब्धियां तो कई हैं। कृषि और इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट में हम अग्रणी हैं। निवेश के अच्छे प्रपोजल मिले है। प्रदेश का नक्सलमुक्त होना बड़ा काम है। आगामी वर्षों के लिए हमारा संकल्प पत्र-विजन डाक्यूमेंट सामने है। प्रदेश को विकसित राज्य बनाने का संकल्प है।

    सवाल : आपने धार्मिक स्थलों के लाउड स्पीकर्स पर रोक संबंधी आदेश दिया था, अब क्या स्थिति है?

    जवाब : लाउड स्पीकर्स हों या ‘डीजे’ उन पर नियम सख्ती से लागू हैं। सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन भी है। हमने किसी भी आदेश को ‘बैक आउट’ नहीं किया।

    Uploaded media
    सवाल- निगम-मंडल, आयोग और समितियों की नियुक्यिां कब तक करेंगे?

    जवाब : बहुत जल्दी ही राजनीतिक नियुक्तियां भी हो जाएंगीं।

    सवाल : जल्दी...मतलब, दावेदारों को दिसंबर में ही खुश कर देंगे?

    जवाब : अभी नहीं, दिसंबर बाद जनवरी तक ही हो पाएगा।

    Uploaded media

    सवाल : आपने मंत्रियों का परफार्मेंस देख लिया। मंत्रिमंडल विस्तार-फेरबदल को लेकर क्या कहेंगे?

    जवाब : सभी चीजों का ध्यान रखेंगे। विभागीय समीक्षा भी चल रही है। भोपाल- दिल्ली में वरिष्ठ नेताओं से राय-मशविरा के बाद ही मंत्रिमंडल विस्तार-फेरबदल करेंगे।

    सवाल : अगले महीने या फिर बजट सत्र तक संभावना है?

    जवाब : देखिए, काम तो चल रहा है...हां, सत्र तक संभावित मान सकते हैं।

    Uploaded media

    सवाल : चुनावी संकल्प पत्र की योजनाएं और लाड़ली बहना योजना को लेकर फाइनेंस मैनेजमेंट पर क्या कहेंगे?

    जवाब : सरकार का बजट मैनेजमेंट बढ़िया है। कोई भी योजना बंद नहीं होगी।

    सवाल : आपकी टीम में कुछ मंत्री आपसे काफी सीनियर हैं। सभी के साथ तालमेल को लेकर क्या कहेंगे?

    जवाब : भाजपा में टीम भावना और कार्यकर्ता भाव सर्वोपरि है। पूर्ववर्ती सीएम शिवराज जी और उमा जी के साथ भी कई सीनियर्स ने बढ़िया टीम भावना के साथ काम किया।

    Uploaded media
    सवाल : भोपाल और इंदौर का मास्टर प्लान काफी समय से टल रहा है?

    जवाब : इंदौर-भोपाल के स्वरूप को और आकर्षक बना रहे हैं। मेट्रोपोलिटन सिटीज योजना लागू कर रहे हैं। इसके साथ ही मास्टर प्लान भी जारी होंगे। भोपाल में आज ही विक्रमादित्य द्वार का भूमि पूजन किया। राजा भोज और श्रीराम-श्रीकृष्ण के नाम पर 9 द्वार बनेंगे।

    सवाल : आपकी दिल्ली यात्राओं को लेकर सियासी चर्चा होती है?

    जवाब : प्रदेश हित में सरकार की योजनाएं और कई स्तर पर काम रहते हैं।

    सवाल: दो साल में आपका कोई ऐसा फैसला जिसे लेकर निजी तौर पर आत्म संतुष्टि का भाव जगा हो?

    जवाब: अरे हां.. आर्गन डोनेशन के लिए प्रेरित करने के लिए 'गार्ड ऑफ ऑनर' देने का निर्णय। यह मेरे बेटे डाॅ. अभिमन्यु का सुझाव था। वास्तव में इस निर्णय से लोगों को प्रेरणा मिली। बेटे ने कहा इससे कई लोगों के जीवन में बदलाव आएगा। वाकई, ऐसे निर्णय मन को संतुष्टि देते हैं। किसी का जीवन बच पा रहा है।

    Naresh Bhagoria
    By Naresh Bhagoria

    नरेश भगोरिया। 27 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्ववि...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts