Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

CM डॉ. मोहन यादव ने की PM मोदी से मुलाकात, केन-बेतवा परियोजना के भूमिपूजन के लिए किया अनुरोध; जनकल्याणकारी योजनाओं की दी जानकारी

Follow on Google News
CM डॉ. मोहन यादव ने की PM मोदी से मुलाकात, केन-बेतवा परियोजना के भूमिपूजन के लिए किया अनुरोध; जनकल्याणकारी योजनाओं की दी जानकारी
भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुरुवार (20 जून) को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से दिल्ली में उनके निवास पर सौजन्य भेंट कर तीसरे कार्यकाल की बधाई दी। साथ ही सीएम ने प्रदेश में चल रही जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। विश्वास जताया कि पीएम मोदी के नेतृत्व में गठित नई केंद्र सरकार पूर्व की भांति मध्यप्रदेश के विकास और उन्नति के लिए सहयोग देती रहेगी। सीएम डॉ. यादव ने प्रधानमंत्री को प्रदेश में चल रही दो प्रमुख नदी-जोड़ो परियोजनाओं, केन-बेतवा परियोजना और पार्वती-कालीसिंध-चंबल परियोजना की वर्तमान जानकारी से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि केन-बेतवा परियोजना भूमिपूजन के लिए तैयार है। उन्होंने पीएम मोदी से केन-बेतवा परियोजना के भूमिपूजन के लिए समय प्रदान करने का अनुरोध किया।

सीएम ने योजनाओं की स्थिति से अवगत कराया

मुख्यमंत्री ने पीएम मोदी को प्रदेश में चल रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की स्थिति से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि जल-गंगा अभियान से प्रदेश के कुएं, बावड़ियां, नदियां, तालाब, पोखर, झील इत्यादि जल संरचनाओं पर ध्यान केंद्रित कर जनजागृति का वृहद स्तर पर अभियान चलाया जा रहा है। प्रदेश की जनता का इस अभियान के प्रति उत्साह देखकर इस अभियान की समय-सीमा को 30 जून तक बढ़ाया गया है।

सिकल सेल उन्मूलन कार्यक्रम की दी जानकारी

सीएम डॉ. यादव ने पीएम मोदी को प्रदेश में चल रहे सिकल सेल उन्मूलन कार्यक्रम के बारे में भी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के नेतृत्व में डिंडौरी जिले में विश्व सिकल सेल दिवस पर राज्य स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया गया। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार रक्त विकार की इस गंभीर बीमारी के उन्मूलन के लिए प्रतिबद्ध है। साथ ही जनजागरुकता से मरीजों के सदैव सहयोग के लिए भी द्दढ़ संकल्पित है।

सीएम ने योग दिवस की बधाई दी

दिल्ली में सीएम डॉ. मोहन यादव ने 10वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की प्रदेशवासियों, देशवासियों और पूरे विश्व को बधाई दी। कहा कि योग के माध्यम से निरोग होने का एक बड़ा अभियान चला है। हमारी सरकार भी इसमें बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रही है। कल, 21 जून को ही हमारे सूर्य भगवान अपनी कक्षा बदलते हैं। ये दिन प्रकृति को समझने का एक अलग मौका देता है। ये भी पढ़ें- कटनी : बदमाशों ने मैनेजर को चूना भट्टी में डालकर जिंदा जलाया, सिमको कंपनी में था कार्यरत
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

Latest Posts