Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

CM डॉ. मोहन यादव ने PM मोदी से की मुलाकात, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट और केन-बेतवा प्रोजेक्ट के शुभारंभ के लिए किया आमंत्रित

Follow on Google News
CM डॉ. मोहन यादव ने PM मोदी से की मुलाकात, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट और केन-बेतवा प्रोजेक्ट के शुभारंभ के लिए किया आमंत्रित
नई दिल्ली। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान सीएम ने राज्य में चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। साथ ही ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2025 के शुभारंभ, केन-बेतवा नदी जोड़ो परियोजना के भूमिपूजन के लिए आमंत्रित किया।

संसद परिसर भवन में मिले सीएम

सीएम डॉ. यादव ने संसद परिसर भवन में पीएम मोदी को वर्ष 2025 में आयोजित होने वाली ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के उद्घाटन के लिए तथा नदी जोड़ो अभियान के अंतर्गत केन-बेतवा लिंक परियोजना के भूमिपूजन के लिए आमंत्रित किया। मुख्यमंत्री ने पीएम मोदी से मध्य प्रदेश सरकार के एक साल का कार्यकाल पूरा होने पर आशीर्वाद प्राप्त किया।

प्रदेश सरकार के एक साल का कार्यकाल पूरा

सीएम डॉ. यादव ने बताया कि मध्य प्रदेश सरकार अपने कार्यकाल के एक वर्ष पूर्ण होने पर मुख्यमंत्री जन कल्याण अभियान की शुरुआत करने जा रही है जो 11 दिसंबर से 26 जनवरी 2025 तक चलाया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य युवा, नारी, किसान और गरीब कल्याण की चिह्नित योजनाओं के माध्यम से शत प्रतिशत क्रियान्वयन का लक्ष्य प्राप्त करना है। सीएम ने कहा कि राज्य में 11 दिसंबर से 26 दिसंबर के बीच मुख्यमंत्री जन कल्याण पर्व आयोजित किया जाएगा, जो प्रदेश के समग्र विकास और जनहित पर आधारित होगा।
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

Latest Posts