Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

लाड़ली बहनों को बड़ा तोहफा, दिवाली से हर महीने मिलेंगे 1500 रुपए, सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा- 3,000 रुपए की जाएगी राशि

Follow on Google News
लाड़ली बहनों को बड़ा तोहफा, दिवाली से हर महीने मिलेंगे 1500 रुपए, सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा- 3,000 रुपए की जाएगी राशि
इंदौर/भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुरुवार को इंदौर में लाड़ली बहना योजना को लेकर महिलाओं को बड़ी सौगात दी है। सीएम ने घोषणा की कि दिवाली से योजना की राशि बढ़ाकर 1500 रुपए प्रति माह कर दी जाएगी। फिलहाल, बहनों को हर माह 1250 रुपए मिल रहे हैं। इसके अलावा रक्षाबंधन पर 250 रुपए अतिरिक्त बोनस के रूप में दिए जाएंगे।

डंके की चोट पर निभाएंगे वादा : सीएम

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा, हमने डंके की चोट पर कहा था कि लाड़ली बहनों को 3000 रुपए महीना देंगे और हम अपने वादे पर कायम हैं। उन्होंने बताया कि योजना की शुरुआत 1000 रुपए प्रति माह से हुई थी, जिसे बाद में बढ़ाकर 1250 रुपए किया गया। अब रक्षाबंधन पर 250 रुपए अतिरिक्त देने के बाद, दिवाली से यह राशि 1500 रुपए की जा रही है।

हर साल बढ़ेगी राशि, 2028 तक मिलेगा 3000 रुपए प्रति माह

मुख्यमंत्री ने यह भी स्पष्ट किया कि सरकार हर साल लाड़ली बहना योजना की राशि बढ़ाती रहेगी और वर्ष 2028 तक इसे 3000 रुपए प्रति बहन प्रति माह तक पहुंचाया जाएगा। उन्होंने कहा- हमारा संकल्प पत्र सिर्फ कागज का वादा नहीं है, बल्कि इसे पांच साल में पूरा किया जाएगा। बीजेपी जो कहती है, वो करती है। लाड़ली बहनें हमारी ताकत हैं और उनकी आर्थिक मजबूती हमारी प्राथमिकता है।

नई समय-सीमा और राशि (घोषणा के अनुसार)

वर्ष योजना की राशि (रु. प्रति माह)
वर्तमान 1250 रुपए
रक्षाबंधन बोनस +250 रुपए (एक बार)
दिवाली 2025 से 1500 रुपए
2026 बढ़ी हुई राशि (घोषणा अनुसार)
2027 और बढ़ोतरी
2028 3000 रुपए (लक्ष्य)
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

Latest Posts