Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

'पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा' शुरू, उज्जैन में सीएम बोले- देवस्थलों के प्रति हमारी आस्था को जोड़ने का संकल्प है

Follow on Google News
'पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा' शुरू, उज्जैन में सीएम बोले- देवस्थलों के प्रति हमारी आस्था को जोड़ने का संकल्प है
उज्जैन। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि 'पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा' केवल महाकालेश्वर और ओंकारेश्वर नहीं है, बल्कि हमारे आस्था के केंद्र ज्योतिर्लिंगों के प्रति देश और दुनिया में स्थित श्रद्धालुओं की आस्था को जोड़ने का संकल्प हैं। इस आनंद में आज हम सभी सहभागी बन रहे हैं। सीएम ने रविवार को उज्जैन स्थित पुलिस लाइन में 'पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा' के संचालन कार्यक्रम को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के प्रति वे आभार व्यक्त करते हैं कि उज्जैन में एयरपोर्ट बनाने के लिए भारत सरकार द्वारा स्वीकृति दे दी गई है।

सीएम ने हेलिकॉप्टर को दिखाई हरी झंडी

सीएम ने कार्यक्रम में 'पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा' के तहत प्रारंभ हो रहे हैं हेलिकॉप्टर की विधिवत पूजा-अर्चना की और हेलिकॉप्टर को हरी झंडी दिखाकर हवाई सेवा का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री ने हेली सेवा के अंतर्गत प्रथम यात्री मुंबई से आई दिशा सिंह और उनके परिवार को विमान टिकट का वितरण किया। पहले चरण में भोपाल उज्जैन ओंकारेश्वर एवं इंदौर उज्जैन ओंकारेश्वर रूट पर यह हवाई सेवा प्रारंभ की गई है। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए आईआरसीटीसी पर इस सेवा की बुकिंग की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। https://x.com/psamachar1/status/1802260085181448425

प्रदेश के अन्य देव स्थलों को हवाई यात्रा से जोड़ा जाएगा

सीएम डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश में हवाई सेवा का विस्तार निरंतर जारी रहेगा। आने वाले दिनों में हेलिकॉप्टर की संख्या और बढ़ाई जाएगी। जिसमें 16 -16 यात्री हवाई सेवा का लाभ ले सकेंगे। प्रदेश के मैहर, दतिया, ओरछा, अन्य धार्मिक, पर्यटन और ऐतिहासिक महत्व के देव स्थलों भी हवाई यात्रा से जोड़ा जाएगा।

उज्जैनवासियों ने पेश की अनूठी मिसाल

सीएम डॉ. यादव ने कहा कि उज्जैन को पिछले दो दिनों में कई महत्वपूर्ण विकास कार्यों की सौगातें मिली हैं। विकास का यह क्रम निरंतर जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि विकास के लिए उज्जैनवासियों ने सांप्रदायिक सौहार्द की अनूठी मिसाल पेश की हैं। केडी मार्ग चौड़ीकरण के लिए स्वेच्छा से धार्मिक स्थलों को पीछे करने के लिए मुख्यमंत्री ने उज्जैनवासियों को धन्यवाद दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि विकास के मामले में उज्जैन नित्य नए आयाम स्थापित कर रहा है। मां शिप्रा शुद्धिकरण के संकल्प को पूरा करने के लिए कान्हा क्लोज डक्ट परियोजना का भूमिपूजन किया गया। जिसमें बड़े आकार की लाइन के माध्यम से पूरी कान्हा नदी की दिशा बदली जाएगी। जिससे मां शिप्रा में कान्हा का दूषित पानी नहीं आएगा। मां शिप्रा का जल शुद्ध बना रहेगा।

कितना होगा किराया ?

उज्जैन से ओंकारेश्वर तक के लिए हवाई यात्रा प्रारंभ हुई है। यह हेलिकॉप्टर 2 सीटर से 12 सीटर होंगे। इनका किराया 5 हजार रुपए निर्धारित किया गया है। धार्मिक पर्यटन स्थलों की यात्रा अब और सुगम हो सकेगी। मुख्यमंत्री द्वारा एयर एंबुलेंस की शुरुआत भी मध्यप्रदेश में की गई है, जिसके अंतर्गत आयुष्मान कार्ड धारी और अन्य सामान्य नागरिक भी प्रदेश में उपचार प्राप्त करने के लिए अत्यंत कम समय में हवाई यात्रा कर सकेंगे। ये भी पढ़ें- इंदौर से 26 शहरों के लिए पहली बार दौड़ेंगी इलेक्ट्रिक बसें, टेंडर जारी, रूट भी किए तय
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

Latest Posts