Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Rajasthan Cabinet : भजनलाल के 22 मिनिस्टर्स ने ली शपथ, पहली बार प्रत्याशी भी बना मंत्री, 12 कैबिनेट, 10 राज्य मंत्री बनाए गए

Follow on Google News
Rajasthan Cabinet : भजनलाल के 22 मिनिस्टर्स ने ली शपथ, पहली बार प्रत्याशी भी बना मंत्री, 12 कैबिनेट, 10 राज्य मंत्री बनाए गए
जयपुर। राजस्थान में शनिवार को भजनलाल सरकार मंत्रिमंडल का विस्तार हो गया है। शपथ ग्रहण समारोह में राज्यपाल कलराज मिश्र ने 22 मंत्रियों को शपथ दिलाई। इनमें 12 कैबिनेट और 5 राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), 5 राज्य मंत्री हैं। सांसद पद छोड़कर विधायक बने किरोड़ीलाल मीणा, राज्यवर्धन सिंह राठौड़ कैबिनेट मंत्री बनाए गए हैं। इससे पहले 15 दिसंबर को भजनलाल शर्मा ने मुख्यमंत्री तो दिया कुमारी और प्रेमचंद बैरवा ने उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और दो डिप्टी सीएम को मिलाकर अब सरकार के मंत्रियों की संख्या 25 हो गई है।

प्रत्याशी को बनाया मंत्री

बीजेपी ने श्रीकरणुपर सीट से प्रत्याशी सुरेंद्र पाल सिंह टीटी को मंत्री बनाया है। यह राजस्थान में पहला मामला है, जब चलते चुनाव के बीच प्रत्याशी को मंत्री बनाया गया हो। क्योंकि श्रीकरणपुर सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी गुरमीत सिंह कुन्नर के निधन के कारण चुनाव रद्द हो गए थे, वहां 5 जनवरी को वोटिंग है। नियमानुसार कोई भी वयस्क भारतीय नागरिक बिना विधायक बने 6 महीने तक मंत्री बना रह सकता है।

मंत्रिमंडल का विस्तार

कैबिनेट मंत्री

  • डॉ. किरोड़ी लाल मीणा
  • गजेंद्र सिंह खींवसर
  • राज्यवर्धन सिंह राठौड़
  • बाबूलाल खराड़ी
  • मदन दिलावर
  • जोगाराम पटेल
  • सुरेश सिंह रावत
  • अविनाश गहलोत
  • जोराराम कुमावत
  • हेमंत मीणा
  • कन्हैयालाल चौधरी
  • सुमित गोदारा

राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार)

  • संजय शर्मा
  • गौतम कुमार दक
  • झाबर सिंह खर्रा
  • सुरेंद्र पाल सिंह टीटी
  • हीरालाल नागर

राज्यमंत्री

  • ओटाराम देवासी
  • विजय सिंह चौधरी
  • डॉ. मंजू बाघमार
  • केके विश्नोई
  • जवाहर सिंह बेढ़म

15 दिसंबर को भजनलाल शर्मा ने ली थी सीएम पद की शपथ

उल्लेखनीय है कि राजस्थान में विधानसभा की 200 में से 199 सीटों के लिए 25 नवंबर को मतदान हुआ। चुनाव परिणाम 3 दिसंबर को घोषित किया गया था। भजनलाल शर्मा ने 15 दिसंबर को मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। उनके साथ नवनिर्वाचित विधायक दिया कुमारी व प्रेमचंद बैरवा को उपमुख्यमंत्री बनाया गया था। राज्य की करणपुर सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी गुरमीत सिंह कुन्नर के निधन के कारण चुनाव स्थगित कर दिया गया था। इस सीट पर अब 5 जनवरी को मतदान होगा। यहां भाजपा की ओर से पूर्व मंत्री सुरेंद्रपाल उम्मीदवार हैं तो कांग्रेस ने कुन्नर के बेटे रुपिंदर सिंह को प्रत्याशी बनाया है। ये भी पढ़ें- अयोध्या में PM मोदी ने दलित के घर पी चाय, निषाद परिवार के घर पहुंच प्राण प्रतिष्ठा में आने का दिया न्योता; लता मंगेशकर चौक पर भी उतरे
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

Latest Posts