PlayBreaking News

Citroen C3 Sport Edition भारत में लॉन्च, स्टाइल और परफॉर्मेंस का दमदार कॉम्बिनेशन

Follow on Google News
Citroen C3 Sport Edition भारत में लॉन्च, स्टाइल और परफॉर्मेंस का दमदार कॉम्बिनेशन
ऑटो डेस्क। Citroen इंडिया ने अपनी पॉपुलर हैचबैक C3 का नया स्पोर्ट एडिशन भारत में लॉन्च कर दिया है। यह एडिशन सीमित संख्या में उपलब्ध है और इसे कंपनी ने खास तौर पर युवाओं और स्टाइलप्रेमियों को ध्यान में रखकर तैयार किया है। यह वेरिएंट 'Live', 'Feel' और 'Shine' जैसे मौजूदा ट्रिम्स में उपलब्ध है और इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 6.44 लाख रुपए रखी गई है, जो स्टैंडर्ड मॉडल से लगभग 21,000 रुपए अधिक है। इस स्पेशल एडिशन में सबसे पहला बदलाव इसका नया Garnet Red एक्सटीरियर कलर है, जो इसे एक नया और प्रीमियम लुक देता है। इसके अलावा, बोनट, रूफ, बंपर और दरवाज़ों पर खास स्पोर्ट एडिशन डेकल्स और ‘Sport’ बैजिंग दी गई है, जिससे इसका एक्सटीरियर और भी ज्यादा स्पोर्टी बन जाता है।

सीट बेल्ट कुशन्स और एम्बिएंट लाइटिंग

इंटीरियर में भी बदलाव किए गए हैं, जिसमें स्पोर्ट थीम सीट कवर, सीटबेल्ट कुशन और फ्लोर मैट्स शामिल हैं। इसके साथ ही, रेस-इंस्पायर्ड अल्युमिनियम पैडल्स और एम्बिएंट लाइटिंग जैसी सुविधाएं इसमें जोड़ी गई हैं, जो ड्राइविंग एक्सपीरियंस को और भी एन्हांस करती हैं।

स्पोर्ट एडिशन में दो इंजन ऑप्शंस

हालांकि, इस स्पोर्ट एडिशन में कोई मेकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है। इसमें वही दो इंजन ऑप्शंस मिलते हैं-
  • 1.2-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन (82 PS, 115 Nm, 5-स्पीड मैनुअल)
  • 1.2-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन (110 PS, मैनुअल में 190 Nm और ऑटोमेटिक में 205 Nm टॉर्क)
0 से 100 किमी/घंटा की रफ्तार पकड़ने में टर्बो वेरिएंट लगभग 10 सेकंड का समय लेता है, जो कि इस सेगमेंट के लिए काफी शानदार माना जा सकता है। इसके साथ ही, 18.3 से 19.3 किमी/लीटर की फ्यूल एफिशिएंसी इसे एक प्रैक्टिकल कार भी बनाती है।

Tech Kit ऑप्शनल

ग्राहकों की सुविधा के लिए एक Tech Kit ऑप्शनल रूप से सिर्फ 15,000 रुपए में उपलब्ध है, जिसमें वायरलेस फोन चार्जर और डैशकैम शामिल हैं।

इन कंपनियों से है सीधा मुकाबला

प्रतिस्पर्धा की बात करें तो इसका मुकाबला मुख्य रूप से Maruti Swift Sport Edition, Tata Punch, Renault Kiger और Nissan Magnite से है। हालांकि, अपने स्टाइलिश डिजाइन और लिमिटेड एडिशन का टैग इसे बाजार में एक अलग पहचान देता है। कुल मिलाकर, Citroen C3 स्पोर्ट एडिशन उन ग्राहकों के लिए एक आकर्षक विकल्प है जो बजट में स्टाइल, एक्सक्लूसिविटी और फ्रेंच डिजाइन का अनोखा अनुभव चाहते हैं।
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts