Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

चेक रिपब्लिक की क्रिस्टीना बनीं मिस वर्ल्ड

Follow on Google News
चेक रिपब्लिक की क्रिस्टीना बनीं मिस वर्ल्ड

मुंबई। चेक गणराज्य की क्रिस्टीना पिस्जकोवा ने शनिवार को यहां एक भव्य कार्यक्रम में प्रतिष्ठित ह्यमिस वर्ल्ड 2024 का खिताब जीता। मिस लेबनान यास्मीन जायटौन दूसरे स्थान पर रहीं। मौजूदा मिस वर्ल्ड पोलैंड की कैरोलिना बिलावस्का ने अपनी उत्तराधिकारी को ताज पहनाया। अट्ठाइस साल बाद इस कार्यक्रम की मेजबानी करने वाले भारत का प्रतिनिधित्व 22 वर्षीय सिनी शेट्टी ने किया। मुंबई में जन्मीं शेट्टी प्रतियोगिता के शीर्ष चार में जगह बनाने में असमर्थ रहीं। उन्हें 2022 में फेमिना मिस इंडिया वर्ल्ड का ताज पहनाया गया था।

People's Reporter
By People's Reporter

Latest Posts