चित्रकूट में संदिग्ध मौत : बीमारी से परेशान युवक ने गोली मारकर की आत्महत्या, मिला सुसाइड नोट

मौरद्धवज आश्रम के पास मिला शव
Follow on Google News
चित्रकूट में संदिग्ध मौत : बीमारी से परेशान युवक ने गोली मारकर की आत्महत्या, मिला सुसाइड नोट
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    मध्यप्रदेश के सतना जिले के चित्रकूट में एक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसकी कनपटी पर गोली का निशान पाया गया। घटना बुधवार देर रात पालदेव गांव स्थित मौरद्धवज आश्रम के पास की है। गुरुवार सुबह लोगों ने शव देखा तो सूचना चित्रकूट थाना प्रभारी डी.आर. शर्मा को दी। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

    मृतक की पहचान धर्मपाल के रूप में हुई

    फॉरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए। मृतक के पास से आधार कार्ड मिला, जिससे उसकी पहचान धर्मपाल (पिता - जगपाल), निवासी पट्टी तिहाईयां, लुंब, बागपत (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई।

     सुसाइड नोट से हुआ खुलासा – बीमारी से परेशान था धर्मपाल

    पुलिस को धर्मपाल के पास से 315 बोर का कट्टा, तीन जिंदा कारतूस और एक सुसाइड नोट मिला। सुसाइड नोट में उसने लिखा कि वह लंबे समय से बीमारी से परेशान था, इसलिए उसने आत्महत्या करने का फैसला लिया। स्थानीय लोगों ने बताया कि धर्मपाल अक्सर मौरद्धवज आश्रम के आसपास दिखता था और वहीं समय बिताता था। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच जारी है।

     आश्रम में इलाज के लिए आया था धर्मपाल

    आश्रम के लोगों ने बताया कि धर्मपाल गंभीर बीमारी से पीड़ित था और हनुमानदास महाराज से दवा लेने आया था। एक वीडियो में दिखा कि वह ठीक से चल और बैठ नहीं पा रहा था। वीडियो में धर्मपाल बता रहा है कि वह 15 दिन पहले चित्रकूट आया था, लेकिन लालापुर के लाल बाबा के इलाज से उसे कोई फायदा नहीं हुआ, बल्कि उन्होंने उससे पैसे भी ले लिए। पुलिस ने सभी साक्ष्य इकट्ठे कर लिए हैं। अब यह जांच की जा रही है कि धर्मपाल की मौत आत्महत्या थी या इसमें कोई और साजिश छिपी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति स्पष्ट होगी।

    Shivani Gupta
    By Shivani Gupta

    शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts