Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

चिली : जंगल की आग से 64 लोगों की मौत

Follow on Google News
चिली : जंगल की आग से 64 लोगों की मौत

सैंटियागो। चिली के जंगलों में लगी भीषण आग के घनी आबादी वाले इलाके में फैलने से होने वाली मौतों का आंकड़ा 64 पर पहुंच गया। चिली के मध्य क्षेत्र के जंगल में दो दिन पहले लगी भीषण आग से रविवार को अग्निशमन विभाग के कर्मियों को काफी जूझना पड़ा। प्रशासन ने आग से गंभीर रूप से प्रभावित कई शहरों में कर्फ्यू लगा दिया है। विना डेल मार शहर के आसपास आग सबसे अधिक तीव्रता से जल रही है, जहां 1931 में स्थापित एक प्रसिद्ध वनस्पति उद्यान रविवार को आग की लपटों में जलकर नष्ट हो गया। आग के कारण कम से कम 1,600 लोग बेघर हो गए हैं।

विना डेल मार के पूर्वी क्षेत्र के कई इलाके आग की लपटों और धुएं से घिर गए हैं, जिससे कुछ लोग अपने घरों में फंस गए हैं। विना डेल मार और आसपास के इलाके में करीब 200 लोगों के लापता होने की खबर है। करीब तीन लाख की आबादी वाला विना डेल मार शहर एक लोकप्रिय समुद्र तट रिसॉर्ट है और यहां दक्षिणी गोलार्द्ध की गर्मियों के दौरान एक प्रसिद्ध संगीत समारोह भी आयोजित होता है। राष्ट्रपति गेब्रियल बोरिक ने कहा मृतक संख्या और बढ़ने की आशंका है।

People's Reporter
By People's Reporter

Latest Posts