Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने धर्मपत्नी के साथ उज्जैन में मनाया करवा चौथ पर्व

Follow on Google News
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने धर्मपत्नी  के साथ उज्जैन में मनाया करवा चौथ पर्व
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने धर्मपत्नी श्रीमती सीमा यादव के साथ आज उज्जैन स्थित निज निवास पर करवा चौथ का पर्व मनाया। करवा चौथ के पावन पर्व पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव की धर्मपत्नी श्रीमती सीमा यादव ने चंद्रोदय के बाद चंद्रमा को अर्घ्य देकर पूजा की और पति डॉ. यादव के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पत्नी श्रीमती सीमा को जल ग्रहण करवाकर व्रत खुलवाया। इसके पूर्व यादव दंपति ने विधि-विधान से करवा माता पूजा की। इस अवसर पर करवा माता की कथा भी हुई। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अखण्ड सौभाग्य और असीम समर्पण के महापर्व करवा चौथ की सभी माताओं-बहनों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि भारतीय नारी परिवार को एक सूत्र में बांधकर रखती है। भारतीय नारी का परिवार के लिए त्याग और जीवन साथी के लिए समर्पण विश्व में अनोखा है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि यह पावन पर्व, बहनों के वैवाहिक जीवन में अनंत प्रेम और अटूट विश्वास का संचार करे। इनका आंगन सुख-समृद्धि, आरोग्यता और आनंद के दिव्य प्रकाश से आलोकित हो, यही प्रार्थना है।
People's Reporter
By People's Reporter

Latest Posts