Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

अंतरराज्यीय गांजा तस्कर पुलिस के हत्थे चढ़े, 320 किलो गांजा जब्त

छिंदवाड़ा पुलिस ने अंतरराज्यीय गांजा तस्कर गिरोह पर बड़ी कार्रवाई करते हुए 320.8 किलो अवैध गांजा बरामद किया है। पुलिस ने एक कंटेनर और कार से करीब 64 लाख रुपये कीमत का गांजा, पिस्टल, 5 जिंदा कारतूस और नगदी बरामद की हैं। इसी के साथ पुलिस ने 7 तस्करों को गिरफ्तार किया है, जबकि सदनलाल चौरसिया निवासी संतकबीर नगर उत्तरप्रदेश फरार है।
अंतरराज्यीय गांजा तस्कर पुलिस के हत्थे चढ़े, 320 किलो गांजा जब्त
अंतरराज्यीय गांजा तस्कर पुलिस के हत्थे चढ़े

छिंदवाड़ा। मुखबिर की सूचना पर अमरवाड़ा पुलिस ने तेंदनीमाल मेन हाईवे रोड पर नाकाबंदी की थी। दोनों वाहनों को रोकने की कोशिश की गई, लेकिन आरोपी तेज गति से भागने लगे, जिन्हें पीछा कर भुमकाघाटी के पास पकड़ा गया। कंटेनर के गुप्त बॉक्स से 252.48 किलो और टाटा सफारी से 68.32 किलो गांजा बरामद हुआ। आरोपियों के खिलाफ थाना अमरवाड़ा में धारा एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। 

गुप्त बॉक्स में छिपाकर ले जा रहे थे गांजा

पुलिस के अनुसार, कंटेनर में 3 तस्कर मिले और केबिन के अंदर बने विशेष गुप्त बॉक्स से 7 प्लास्टिक की बोरियों में 252 किलो से ज्यादा गांजा बरामद हुआ। टाटा सफारी में 4 तस्कर मिले और डैशबोर्ड बॉक्स से 1 लोडेड पिस्टल, 5 जिंदा कारतूस बरामद हुए। कार के अंदर 2 बोरियों में 68.32 किलो गांजा भी मिला। पुलिस ने दोनों वाहनों में सवार सभी 7 आरोपियों को मौके पर ही दबोच लिया।

ये भी पढ़ें: घंसौर में नर्मदा संरक्षण को लेकर रैवा सेवा समागम का आयोजन, जैविक खेती और घाटों की स्वच्छता पर जोर

ओडिशा से यूपी तक फैला था तस्करी का नेटवर्क

शुरूआती पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि गांजा सदनलाल चौरसिया के कहने पर ओडिशा के बलांगीर से लाया गया था। तस्कर रायपुर, नागपुर, मुलताई, छिंदवाड़ा और नरसिंहपुर होते हुए झांसी और संतकबीर नगर जाने वाले थे। वहीं, पिस्टल गिरफ्तार आरोपी मोनिस को सदनलाल चौरसिया ने उपलब्ध कराई थी। पुलिस अब गांजे के स्रोत और पूरे नेटवर्क के संबंध में विस्तृत पूछताछ कर रही है।

Breaking News

7 आरोपी गिरफ्तार, एक आरोपी फरार

गिरफ्तार आरोपियों में संतोष गिरी, मोनिस, अजय यादव, कृष्ण कुमार, आदर्श सिंह, ऋषभ सिंह और शुभम सिंह शामिल हैं। इनमें संतोष गिरी कंटेनर चालक और कृष्ण कुमार टाटा सफारी कार चालक है। मामले में सदनलाल चौरसिया निवासी संतकबीर नगर उत्तरप्रदेश फरार है। पुलिस ने 8 मोबाइल फोन, 1 कंटेनर और टाटा सफारी भी जब्त की है।

Shyam Sahu
By Shyam Sahu

छिंदवाड़ा के वरिष्ठ पत्रकार हैं। 25 वर्षों का अनुभव अपने क्षेत्र में शासन प्रशासन की खबरें पाठकों त...

Latest Posts