Bollywood:‘छावा’ के सीक्वल की तैयारी, शाहू महाराज की कहानी पर बन सकती है नई फिल्म

रिपोर्ट्स के मुताबिक ‘छावा’ की शानदार सफलता के बाद इसके निर्माताओं ने सीक्वल बनाने की योजना पर विचार शुरू कर दिया है।
‘छावा’ के सीक्वल की तैयारी, शाहू महाराज की कहानी पर बन सकती है नई फिल्म
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    विक्की कौशल ने पिछले साल फिल्म ‘छावा’ से बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त सफलता हासिल की थी। लक्ष्मण उतेकर के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने दुनियाभर में करीब 800 करोड़ रुपए का कारोबार किया और यह विक्की के करियर की सबसे बड़ी हिट साबित हुई। रिपोर्ट्स के मुताबिक ‘छावा’ की शानदार सफलता के बाद इसके निर्माताओं ने सीक्वल बनाने की योजना पर विचार शुरू कर दिया है।

    कहानी को एक नए और दमदार अध्याय के साथ आगे बढ़ाया जाएगा

    बताया जा रहा है कि इस बार कहानी को एक नए और दमदार अध्याय के साथ आगे बढ़ाया जाएगा, जिससे फिल्म का स्केल और भी बड़ा हो सकता है। जहां पहली फिल्म छत्रपति संभाजी महाराज के जीवन पर आधारित थी, वहीं संभावित सीक्वल उनके बेटे शाहू महाराज की कहानी पर केंद्रित हो सकता है। इससे मराठा इतिहास की एक और महत्वपूर्ण गाथा दर्शकों के सामने आएगी और फ्रेंचाइज को ऐतिहासिक गहराई मिलेगी।

    ये भी पढ़ें: खतरे में आपकी सेहत! घटिया सामान, ब्रांडेड पैकिंग… दिल्ली में नकली टूथपेस्ट बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़

    फिल्म की शूटिंग अगले साल या 2028 में शुरू हो सकती है

    रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि विक्की इस प्रोजेक्ट के लिए एक बार फिर लक्ष्मण उतेकर के साथ काम करने में रुचि दिखा रहे हैं। हालांकि, शूटिंग को लेकर फिलहाल शुरुआती चर्चा ही चल रही है। माना जा रहा है कि फिल्म की शूटिंग अगले साल या 2028 में शुरू हो सकती है, क्योंकि निर्देशक इस समय अपनी दूसरी फिल्म में व्यस्त हैं, जिसमें श्रद्धा कपूर नजर आएंगी।

    ये भी पढ़ें: 3 सुपरस्टार्स ने ठुकराया ‘रहमान डकैत’ का रोल… 24 घंटे में अक्षय खन्ना ने मारी बाजी, बना दिया किरदार को आइकॉनिक!

    ‘लव एंड वॉर’ में भी नजर आएंगे विक्की

    फिलहाल इस सीक्वल को लेकर आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है, लेकिन खबर सामने आते ही फैंस के बीच उत्साह बढ़ गया है। वर्कफ्रंट की बात करें तो विक्की कौशल जल्द ही संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘लव एंड वॉर’ में नजर आएंगे।

    Dr. Sumit  Shrivastava
    By Dr. Sumit Shrivastava

    सुमित श्रीवास्तव एक अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल, बिजनेस पत्रकार और शोधकर्ता हैं। मास कम्युनिकेशन में M.P...

    Latest Posts