Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

CG Weather Update : छत्तीसगढ़ में गर्मी से मिलेगी राहत, अगले तीन दिनों तक बारिश के आसार; गरज-चमक की संभावना

Follow on Google News
CG Weather Update : छत्तीसगढ़ में गर्मी से मिलेगी राहत, अगले तीन दिनों तक बारिश के आसार; गरज-चमक की संभावना
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई हिस्सों में आज सुबह से ही आसमान में बादल छाए हुए हैं। बारिश की संभावना बनी हुई है। यह बदलाव दक्षिण-पश्चिम मानसून के सक्रिय होने की वजह से आया है। गुरुवार को कई जगहों पर बारिश हो सकती है।

अगले तीन दिनों में बारिश, आंधी-तूफान के आसार

मौसम विभाग ने जानकारी दी है कि 24 मई तक पूरे प्रदेश में बारिश और आंधी-तूफान का असर बना रहेगा। इस दौरान कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश और कुछ जगहों पर भारी बारिश भी हो सकती है। तेज हवाएं 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चलने की संभावना है।

तापमान में होगी गिरावट

मौसम विभाग की मानें तो फिलहाल तापमान में खास बदलाव नहीं होगा, लेकिन आने वाले तीन दिनों में अधिकतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट हो सकती है। इससे लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी।

रायपुर में बदला मौसम

बीती रात रायपुर में तेज हवा के साथ जोरदार बारिश हुई। रातभर रुक-रुक कर बारिश होती रही। आज 22 मई को भी आसमान आंशिक रूप से बादलों से ढका रहेगा और गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना है।

मौसम विभाग का अलर्ट

मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों के लिए अलर्ट जारी किया है। लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है, खासकर तेज हवा और आंधी के समय घरों में सुरक्षित रहने की हिदायत दी गई है।
Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

Latest Posts