Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

सुकमा-आंध्र सीमा पर नक्सली मुठभेड़, चलपति की पत्नी समेत 3 बड़े नक्सली ढेर

Follow on Google News
सुकमा-आंध्र सीमा पर नक्सली मुठभेड़, चलपति की पत्नी समेत 3 बड़े नक्सली ढेर
छत्तीसगढ़ और आंध्र प्रदेश की सीमा पर स्थित सुकमा से लगे अल्लूरी सीताराम राजू (ASR) जिले के मारेडुमिल्लि थाना क्षेत्र के जंगलों में बुधवार तड़के सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई। यह मुठभेड़ किंटुकुरु गांव के पास हुई, जो मारेडुमिल्लि और रामपचोड़ावरम के बीच आता है। पुलिस के मुताबिक, सुरक्षाबलों ने जंगल में 16 माओवादियों के एक दल को देखा, जिसके बाद करीब 25 मिनट तक दोनों ओर से गोलीबारी चली। मुठभेड़ के बाद तीन नक्सलियों के शव बरामद हुए हैं, जिनकी पहचान नक्सली नेता चलपति की पत्नी रावी वेंकट चैतन्य उर्फ अरुणा, अंजू और गजराला रवि उर्फ उदय के रूप में हुई है।

ढेर हुई अरुणा थी जोनल कमेटी की सदस्य

मुठभेड़ में मारी गई रावी वेंकट चैतन्य उर्फ अरुणा, साउथ जोनल कमेटी की सदस्य (SZCM) थी और AOBSZC (आंध्र-ओडिशा बॉर्डर स्पेशल जोनल कमेटी) से जुड़ी हुई थी। वह कुख्यात नक्सली नेता चलपति की पत्नी थी। दूसरी मृतक नक्सली अंजू ACM (एरिया कमेटी मेंबर) थी।

गजराला रवि उर्फ उदय की मौत बड़ी सफलता

तीसरा मारा गया नक्सली गजराला रवि उर्फ उदय, आंध्र-ओडिशा बॉर्डर के सबसे ताकतवर नक्सल नेताओं में से एक था। वह AOBSZC का सचिव और सेंट्रल मिलिट्री कमीशन का सदस्य था। एनआईए की मोस्ट वांटेड सूची में उसका नाम शामिल था। वह नक्सलियों का सैन्य रणनीतिकार और विचारक माना जाता था। गजराला रवि मलकानगिरी क्षेत्र में पोलित ब्यूरो के सदस्य रामकृष्ण के साथ नक्सली गतिविधियों में शामिल था। उसे नई भर्ती और माओवादी पुनर्गठन की जिम्मेदारी दी गई थी। वह हमेशा AK-47 लेकर चलता था।

इलाके में भारी हथियार बरामद, सर्च ऑपरेशन जारी

मुठभेड़ के बाद सुरक्षाबलों ने मौके से भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद किया है। फिलहाल क्षेत्र में सघन तलाशी अभियान जारी है, क्योंकि अन्य नक्सली जंगलों की ओर भाग निकले हैं। आंध्र प्रदेश के अल्लूरी सीताराम राजू जिले के एसपी ने मुठभेड़ की पुष्टि करते हुए इसे सुरक्षाबलों की बड़ी सफलता बताया है।
Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

Latest Posts