Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Chhattisgarh News : ITBP कैंप में कांस्टेबल ने ASI को मारी गोली, मौत; 18-20 राउंड गोलियां चलाईं, पहली गोली माथे और बाकी सीने पर लगी

Follow on Google News
Chhattisgarh News : ITBP कैंप में कांस्टेबल ने ASI को मारी गोली, मौत; 18-20 राउंड गोलियां चलाईं, पहली गोली माथे और बाकी सीने पर लगी
रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुड़ीपार स्थित ITBP (भारत तिब्बत सीमा पुलिस) की 38वीं बटालियन कैंप में एक कांस्टेबल ने अपने ही वरिष्ठ अधिकारी की गोली मारकर हत्या कर दी। आरोपी कांस्टेबल सरोज कुमार (32) ने ASI देवेंद्र सिंह दहिया (56) पर इंसास राइफल से 18 से 20 राउंड गोलियां चलाईं, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

परेड के दौरान हुआ विवाद

घटना सुबह 7 से 9 बजे के बीच हुई। बताया जा रहा है कि मॉर्निंग परेड के दौरान ASI देवेंद्र सिंह दहिया ने कांस्टेबल सरोज कुमार को डांटा था। इससे नाराज होकर कांस्टेबल ने उन पर फायरिंग कर दी।

आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

घटना की जानकारी मिलते ही खरोरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी कांस्टेबल सरोज कुमार को गिरफ्तार कर लिया। ITBP के वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर मौजूद हैं और मामले की जांच जारी है।

हरियाणा के थे मृतक ASI, बिहार का रहने वाला है आरोपी

मृतक ASI देवेंद्र सिंह दहिया हरियाणा के रहने वाले थे, जबकि आरोपी कांस्टेबल सरोज कुमार बिहार के बक्सर जिले का निवासी है। आरोपी अपने परिवार के साथ ITBP बटालियन कॉलोनी में रहता था। उसके दो छोटे बेटे (5 और 3 साल के) भी हैं।

मामले की जांच जारी

घटना के बाद ITBP कैंप में हड़कंप मच गया। वरिष्ठ अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है ताकि घटना की पूरी वजह सामने आ सके।  
Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

Latest Posts