PlayBreaking News

Chhattisgarh News : बीजापुर में नक्सली IED ब्लास्ट, CRPF के 2 जवान घायल, ड्यूटी के दौरान हुआ धमाका, सर्च ऑपरेशन जारी

Follow on Google News
Chhattisgarh News : बीजापुर में नक्सली IED ब्लास्ट, CRPF के 2 जवान घायल, ड्यूटी के दौरान हुआ धमाका, सर्च ऑपरेशन जारी

छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में नक्सलियों द्वारा लगाए गए IED धमाके में CRPF के दो जवान घायल हो गए। ये धमाका उस समय हुआ जब जवान ड्यूटी पर निकले थे। घायलों को बीजापुर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बासागुड़ा-आवापल्ली मार्ग पर हुआ हादसा

घटना आवापल्ली थाना क्षेत्र की है। CRPF 229 बटालियन के जवान बासागुड़ा-आवापल्ली रोड पर पेट्रोलिंग कर रहे थे। तभी तिमापुर और मुरदुंड़ा के बीच पहले से बिछाए गए IED में जोरदार धमाका हुआ।

पैर और शरीर के अन्य हिस्सों में आई चोट

धमाके में दो जवान गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें मौके से साथी जवानों ने सुरक्षित बाहर निकाला और फौरन अस्पताल पहुंचाया। दोनों के पैरों समेत शरीर के अन्य हिस्सों में चोटें आई हैं।

ASP बोले– स्थिति स्थिर, जांच जारी

बीजापुर एएसपी चंद्रकांत गवर्णा ने बताया कि दोनों जवानों की स्थिति फिलहाल स्थिर है और उनका इलाज जारी है। उन्होंने कहा कि घटना की पूरी जानकारी जल्द साझा की जाएगी।

Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts