PlayBreaking News

Chhattisgarh News : मुंगेली में निर्माणाधीन कुसुम प्लांट में बड़ा हादसा, चिमनी गिरने से 2 की मौत, 25 से ज्यादा लोग दबे, राहत एवं बचाव कार्य जारी

Follow on Google News
Chhattisgarh News : मुंगेली में निर्माणाधीन कुसुम प्लांट में बड़ा हादसा, चिमनी गिरने से 2 की मौत, 25 से ज्यादा लोग दबे, राहत एवं बचाव कार्य जारी
मुंगेली। छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले में गुरुवार को दर्दनाक हादसा हो गया। निर्माणाधीन कुसुम प्लांट में चिमनी गिरने से अब तक दो लोगों की मौत हो गई है। वहीं, 25 से ज्यादा लोग दबे हुए हैं। घटना के बाद अफरा-तफरी का माहौल है। सूचना मिलने के बाद पुलिस-प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई है। राहत एवं बचाव कार्य जारी है। बताया जा रहा है कि मृतकों की संख्या बढ़ सकती है। मुंगेली के SP भोजराम पटेल ने बताया कि यह घटना जिले के सारागांव क्षेत्र में स्थित संयंत्र में दोपहर में हुई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, साइलो-भारी मात्रा में सामग्री के भंडारण के लिए लोहे का बना ढांचा ढह गया, जिससे मौके पर मौजूद कुछ श्रमिक इसके नीचे फंस गए।

कई मजदूर इमारत के नीचे दबे

अधिकारी ने बताया कि ढही हुई इमारत के नीचे कई और मजदूरों के फंसे होने की खबर है और उन्हें बाहर निकालने के प्रयास किए जा रहे हैं।

CM विष्णु देव साय ने अधिकारियों को दिए निर्देश

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने घटना को लेकर एक्स पर शोक व्यक्त कर हुए लिखा- मुंगेली जिले के रामबोड़ गांव स्थित स्मेल्टर्स प्लांट में औद्योगिक दुर्घटना का दुःखद समाचार प्राप्त हुआ। घटना की जानकारी मिलते ही उच्चाधिकारियों को राहत एवं बचाव कार्य हेतु आवश्यक निर्देश दिए हैं। घटनास्थल पर राहत व बचाव कार्य युद्धस्तर पर जारी है। इसकी सतत निगरानी भी की जा रही है। ईश्वर से मलबे में दबे मजदूरों के सकुशल होने एवं घायलों के जल्द से जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।

पूर्व CM भूपेश बघेल ने जताया दुख

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने एक्स पर पोस्ट शेयर कर लिखा- मुंगेली जिले के एक स्टील प्लांट में चिमनी गिरने से मजदूरों की मृत्यु का दुखद समाचार प्राप्त हुआ है। ईश्वर मृतकों की आत्मा को शांति एवं उनके परिवारजनों को दुःख सहन करने का सामर्थ्य दें। मलबे में दबे हुए मजदूरों के सकुशल होने एवं घायलों के जल्द से जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं।
Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts