Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

छत्तीसगढ़ : सुकमा में जवानों-नक्सलियों के बीच मुठभेड़, 10 नक्सली ढेर, ऑटोमैटिक समेत कई हथियार बरामद

Follow on Google News
छत्तीसगढ़ : सुकमा में जवानों-नक्सलियों के बीच मुठभेड़, 10 नक्सली ढेर, ऑटोमैटिक समेत कई हथियार बरामद
जगदलपुर। छत्तीसगढ़ में एंटी नक्सल ऑपरेशन लगातार जारी है। इसी क्रम में सुकमा के भेज्जी इलाके में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ चल रही है। जवानों ने 10 नक्सलियों को मार गिराया है। मौके से 3 ऑटोमैटिक हथियार समेत कई हथियार बरामद किए गए हैं। वहीं दोनों ओर से जंगल में रुक-रुककर फायरिंग हो रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 1 जनवरी से 22 नवंबर तक 207 नक्सली मारे गए हैं। ​ बस्तर IG सुंददराज पी ने बताया कि, इस मुठभेड़ में अब तक 10 नक्सलियों के शव बरामद कर लिए गए हैं। मौके से AK-47, इंसास, और SLR समेत अन्य हथियार भी बरामद किए गए हैं।

ओडिशा के रास्ते छत्तीसगढ़ में घुसे थे नक्सली

जानकारी के मुताबिक, सुरक्षाबलों को भेज्जी के जंगल में नक्सलियों का जमावड़ा होने की सूचना मिली थी। जिसके बाद जवानों को रवाना किया गया, जहां नक्सलियों से मुठभेड़ हो गई। बताया जा रहा है कि, एक दिन पहले ही भारी संख्या में नक्सली ओडिशा के रास्ते CG बॉर्डर में घुसे थे। इस दौरान नक्सलियों की ओडिशा पुलिस के साथ मुठभेड़ भी हुई थी। जिसमें एक नक्सली को ढेर कर दिया गया था, वहीं एक जवान भी घायल हुआ था। इसके बाद से ही छत्तीसगढ़ फोर्स अलर्ट पर थी।

नक्सलवाद के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति

वहीं मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सुरक्षाबलों की इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि, उनकी सरकार नक्सलवाद के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रही है। उन्होंने यह भी कहा कि, बस्तर में विकास, शांति और नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करना उनकी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। ये भी पढ़ें- उदयपुर में भीषण सड़क हादसा : डंपर ने रॉन्ग साइड से आ रही कार को मारी टक्कर, 5 लोगों की मौके पर मौत
Manisha Dhanwani
By Manisha Dhanwani

मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

Latest Posts