Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

छत्तीसगढ़ के नारायणपुर में निर्मम हत्या!11 साल की मासूम का रेप-मर्डर, आरोपी संजू कुमेटी को गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में 11 साल की नाबालिग से रेप और हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोपी युवक संजू कुमेटी ने दुष्कर्म के बाद कुल्हाड़ी से बच्ची की हत्या कर शव खेत में फेंक दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
11 साल की मासूम का रेप-मर्डर, आरोपी संजू कुमेटी को गिरफ्तार
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। 31 दिसंबर की शाम 11 साल की नाबालिग बच्ची अपने घर से गायब हो गई। आरोपी युवक संजू कुमेटी (22 साल) ने उसे अपने साथ खेत ले जाकर दुष्कर्म किया और किसी को बता न देने के डर से कुल्हाड़ी से वार कर उसकी हत्या कर दी।

    मृतक बच्ची का शव 4 जनवरी को गांव के ही एक खेत में मिला। कपड़े फटे हुए थे और शरीर पर चोट के निशान थे। गांव वालों ने शव देखकर परिजनों और पुलिस को सूचना दी।

    शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

    शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। रिपोर्ट में नाबालिग से रेप होने की पुष्टि हुई। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत जांच शुरू की।

    आरोपी की पहचान

    पुलिस को पता चला कि बच्ची आखिरी बार संजू कुमेटी के साथ देखी गई थी। 5 जनवरी को उसे हिरासत में लिया गया। पूछताछ में आरोपी ने हत्या और दुष्कर्म की पूरी घटना का खुलासा किया। उसने बताया कि उसने कुल्हाड़ी से वार कर बच्ची की हत्या की।

    आरोपी संजू कुमेटी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। नारायणपुर पुलिस ने प्रेस नोट जारी कर मामले का खुलासा किया है। पुलिस अधिकारी बता रहे हैं कि नाबालिग से रेप और हत्या मामले में जांच अभी जारी है।

    Shivani Gupta
    By Shivani Gupta

    शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...

    Latest Posts