PlayBreaking News

कोंडागांव में सनसनी :CAF जवान ने ड्यूटी के दौरान खुद को मारी गोली, 3 महीने पहले हुई थी पोस्टिंग

कोंडागांव जिले के CAF कैंप में एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहां 45 वर्षीय जवान जोगेंद्र नेताम ने ड्यूटी के दौरान अपनी INSAS सर्विस राइफल से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आत्महत्या के पीछे निजी तनाव या अन्य कारणों की संभावना जताई जा रही है।
Follow on Google News
CAF जवान ने ड्यूटी के दौरान खुद को मारी गोली, 3 महीने पहले हुई थी पोस्टिंग

छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले में CAF (छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल) कैंप में सोमवार देर रात एक जवान की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि ड्यूटी के दौरान जवान ने अपनी सर्विस राइफल से खुद को गोली मार ली। घटना उरंदाबेड़ा थाना क्षेत्र की है।

जवान ने INSAS राइफल से चलाई गोली

जानकारी के अनुसार, जवान ने INSAS सर्विस राइफल से अपनी कनपटी पर गोली मारी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। गोली चलने की आवाज सुनकर कैंप में मौजूद अन्य जवान तुरंत मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी।

मृतक जवान की पहचान

मृतक जवान की पहचान जोगेंद्र नेताम (45 वर्ष) के रूप में हुई है। वह बड़ेडोंगर का रहने वाला था। वह CAF की 5वीं बटालियन में तैनात था और लगभग 3 महीने पहले ही उसकी पोस्टिंग कैंप में हुई थी।

ये भी पढ़ें: CG NEWS: 12 साल की सुमना बनी मानवता की मिसाल: अंगदान से दो लोगों को मिली नई जिंदगी, अंतिम विदाई में मिला गार्ड ऑफ ऑनर

शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और वरिष्ठ सुरक्षा अधिकारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण किया। इसके बाद शव को कब्जे में लेकर पंचनामा किया गया और पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा गया।

पुलिस के अनुसार, शुरुआती जांच में मामला आत्महत्या का लग रहा है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि जांच के बाद ही होगी। मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है।

क्यों उठाया ये कदम?

अधिकारियों का कहना है कि जवान ने यह कदम क्यों उठाया, इसकी जांच की जा रही है। शुरुआती तौर पर व्यक्तिगत तनाव या मानसिक परेशानी की आशंका जताई जा रही है। सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच आगे बढ़ाई जा रही है।

पुलिस ने जवान के परिजनों को घटना की जानकारी दे दी है। मामले की पूरी जांच के बाद ही आत्महत्या के पीछे की असली वजह साफ हो पाएगी।

Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts