PlayBreaking News

मंत्रालय में नौकरी का झांसा देकर ठगी!रायगढ़ में 23 लाख की ठगी, फर्जी नियुक्ति पत्र दिखाकर किया फ्रॉड

रायगढ़ में मंत्रालय में नौकरी दिलाने का झांसा देकर करीब 23 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। आरोपी ने खुद को मंत्री रामविचार नेताम का बहनोई बताकर लोगों से पैसे लिए और फर्जी नियुक्ति पत्र दिखाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Follow on Google News
रायगढ़ में 23 लाख की ठगी, फर्जी नियुक्ति पत्र दिखाकर किया फ्रॉड
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में मंत्रालय में नौकरी दिलाने का झांसा देकर करीब 22 लाख 70 हजार रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। आरोपी ने खुद को कृषि मंत्री रामविचार नेताम का बहनोई बताया था। पीड़ित ने उसके झांसे में आकर अलग-अलग किश्तों में बड़ी रकम दे दी। जब जॉइनिंग नहीं हुई तो पूरे मामले का खुलासा हुआ। शिकायत मिलने के बाद पुलिस आरोपी पति-पत्नी की तलाश कर रही है।

    कैसे हुई ठगी की शुरुआत?

    मामला सिटी कोतवाली पुलिस थाना क्षेत्र का है। पीड़ित समारू राम टंडन (51) ड्राइवर का काम करते हैं। अप्रैल 2025 में वह रायपुर गए थे। वहां जयस्तंभ चौक के पास उनकी मुलाकात महासमुंद जिले के रहने वाले कुमार राम ठाकुर और उसकी पत्नी सोहद्रा बाई से हुई।

    बातचीत के दौरान आरोपी ने खुद को मंत्री रामविचार नेताम का रिश्तेदार बताया और मंत्रालय में अच्छी पकड़ होने का दावा किया। उसने सरकारी नौकरी दिलाने का भरोसा दिलाया।

    नौकरी के नाम पर मांगे पैसे

    समारू ने अपने बेटे डीगेश कुमार का बायोडाटा आरोपी को भेज दिया। इसके बाद आरोपी ने नौकरी लगवाने के लिए 5 लाख रुपये की मांग की। समारू ने अपने परिचितों को भी इसकी जानकारी दी। सभी ने अपने-अपने बायोडाटा आरोपी को दे दिए।

    किश्तों में लिए गए लाखों रुपये

    कुछ दिनों बाद आरोपी रायगढ़ आया और समारू से 4 लाख रुपये कैश ले लिए। बाकी रकम ऑनलाइन देने को कहा गया। इसके बाद सभी लोगों ने मिलकर करीब 9 लाख 92 हजार 500 रुपये ऑनलाइन आरोपी को भेज दिए।

    Breaking News

    फर्जी नियुक्ति पत्र दिखाकर मांगे और पैसे

    1 दिसंबर 2025 को आरोपी ने सभी लोगों को अपने गांव भद्ररसी (जिला महासमुंद) बुलाया। वहां उसने सभी उम्मीदवारों को फर्जी नियुक्ति पत्र दिखाया और बाकी पैसे देने को कहा। 8 दिसंबर को दोबारा गांव बुलाकर उसने 8 लाख 77 हजार 500 रुपये और ले लिए।

    जॉइनिंग टालता रहा आरोपी

    आरोपी ने कहा था कि 12 दिसंबर 2025 को मंत्रालय में डाटा ऑपरेटर पद पर जॉइनिंग होगी। लेकिन बाद में उसने फोन कर कहा कि विधानसभा सत्र चलने की वजह से नियुक्ति पर रोक लगा दी गई है। इसके बाद वह लगातार बहाने बनाता रहा।

    पैसे वापस मांगने पर धमकी

    जब पीड़ित और उसके साथी पैसे वापस मांगने आरोपी के घर पहुंचे तो आरोपी, उसकी पत्नी और एक अन्य व्यक्ति ने गाली-गलौज की और पैसे लौटाने से इनकार कर दिया।

    पुलिस ने दर्ज किया केस

    ठगी का एहसास होने पर पीड़ित ने 5 अप्रैल को पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। कोतवाली थाना प्रभारी सुखनंदन पटेल के मुताबिक आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 3(5) और 318(4) के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की तलाश जारी है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

    Shivani Gupta
    By Shivani Gupta

    शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts