Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

जांजगीर-चांपा: छत्तीसगढ़ में दिल दहला देने वाली घटना, पिता ने 6 साल के बेटे की नहर में डुबोकर की हत्या

छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। पारिवारिक विवाद और गुस्से में पिता ने अपने ही 6 साल के मासूम बेटे को नहर में डुबोकर मार डाला। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
छत्तीसगढ़ में दिल दहला देने वाली घटना, पिता ने 6 साल के बेटे की नहर में डुबोकर की हत्या
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। यह घटना पारिवारिक कलह और नशे की लत के खतरनाक परिणामों को उजागर करती है, जिसने एक मासूम की जान ले ली।

    पारिवारिक विवाद के चलते की हत्या

    जानकारी के मुताबिक, आरोपी रेशम यादव की शादी वर्ष 2018 में हुई थी और उसके तीन बच्चे हैं। काफी समय से पति और पत्नी के बीच विवाद चल रहा था। आरोपी को शराब पीने की लत थी और इसी बात को लेकर अक्सर घर में झगड़ा होता था। लगातार विवाद और मारपीट से परेशान होकर पत्नी अपनी दो बेटियों को लेकर मायके गांव भिलौनी में रहने लगी, जबकि 6 साल का बेटा पिता के पास ही रह रहा था।

    गुस्से में उठाया खौफनाक कदम

    पुलिस के अनुसार 13 मार्च की शाम आरोपी अपने बेटे आयुष को साइकिल से साथ लेकर निकला था। देर रात करीब 1 बजे उसने गांव के पास स्थित आवास पारा नहर में बच्चे को पानी में डुबो दिया। हत्या के बाद आरोपी बेटे का शव लेकर रात करीब 2 बजे पत्नी के पास पहुंचा, और पूरी घटना की जानकारी दी।

    ये भी पढ़ें: 2 रुपए की थैली बनी लाखों का फैशन! रेड कार्पेट पर कचरा फेंकने वाली पन्नी लेकर पहुंची एक्ट्रेस

    पुलिस पूछताछ में कबूला जुर्म

    मामले की सूचना मिलने के बाद पामगढ़ थाना पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी रेशम यादव को हिरासत में ले लिया। शुरुआत में उसने नशे की हालत में साइकिल समेत नहर में गिरने से बच्चे की मौत होने की बात कही। लेकिन सख्ती से पूछताछ करने पर उसने अपना जुर्म कबूल लिया। आरोपी ने बताया कि पत्नी के घर वापस न आने से वह नाराज था, इसी कारण उसने बेटे की हत्या कर दी।

     

    Rohit Sharma
    By Rohit Sharma

    पीपुल्स इंस्टीट्यूट ऑफ मीडिया स्टडीज, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय...Read More

    Latest Posts