Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

छत्तीसगढ़ में कोविड-19 के नए केस, रायपुर में संक्रमण के मामले बढ़े, स्वास्थ्य विभाग सतर्क

Follow on Google News
छत्तीसगढ़ में कोविड-19 के नए केस, रायपुर में संक्रमण के मामले बढ़े, स्वास्थ्य विभाग सतर्क
Chhattisgarh Corona Cases छत्तीसगढ़ में मंगलवार को कोविड-19 के 4 नए मामले सामने आए हैं, जिनमें से 3 रायपुर और 1 बिलासपुर से हैं। इसके साथ ही राज्य में सक्रिय मामलों की संख्या 15 हो गई है। रायपुर में कुल 10 सक्रिय मामले हैं, जबकि दुर्ग में 3 और बस्तर व बिलासपुर में 1-1 सक्रिय केस हैं।

रायपुर में कोरोना के मामले बढ़े

रायपुर में हाल ही में 6 नए कोविड-19 मामले दर्ज किए गए, जिससे शहर में सक्रिय मामलों की संख्या 9 हो गई है। इनमें से किसी भी मरीज की हालिया यात्रा इतिहास नहीं है। एक मरीज को निजी अस्पताल में भर्ती किया गया है, जबकि अन्य को होम क्वारंटाइन में रखा गया है। इसके अलावा, दो मरीज पहले ही स्वस्थ हो चुके हैं।

स्वास्थ्य विभाग की नई एडवाइजरी

स्वास्थ्य विभाग ने सर्दी, खांसी, बुखार और अन्य श्वसन संबंधी लक्षणों वाले मरीजों की संख्या में वृद्धि को देखते हुए नई एडवाइजरी जारी की है। सरकारी और निजी अस्पतालों को निर्देश दिया गया है कि ऐसे लक्षणों वाले मरीजों की तुरंत रिपोर्ट करें और उनके सैंपल कोविड-19 जांच के लिए भेजें।

जीनोम सीक्वेंसिंग और निगरानी

स्वास्थ्य विभाग ने आवश्यकतानुसार जीनोम सीक्वेंसिंग के सैंपल एम्स, रायपुर भेजने का निर्णय लिया है। इसके अलावा, मितानिनों के माध्यम से समुदाय स्तर पर लक्षणों की रिपोर्टिंग सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया है। अस्पतालों में आवश्यक दवाइयों और सुरक्षा उपकरणों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए हैं। हालांकि वर्तमान में स्थिति नियंत्रण में है, लेकिन स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से अपील की है कि वे सतर्क रहें और किसी भी प्रकार के श्वसन संबंधी लक्षणों के प्रकट होने पर तुरंत चिकित्सा सहायता लें। सरकार ने कहा है कि राज्य में कोविड-19 की स्थिति पूरी तरह से नियंत्रण में है और घबराने की कोई आवश्यकता नहीं है।
Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

Latest Posts